इस विवाद पर सरकार का जवाब: वैज्ञानिक और वैश्विक स्तर पर परखी गई प्रक्रिया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिश्रण (E20) को लेकर देश में जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने शनिवार को स्पष्ट किया कि यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं है, बल्कि एक वैज्ञानिक, चरणबद्ध और लंबे समय से परखा गया कार्यक्रम है।
दिल्ली में आयोजित एक उद्योग विशेषज्ञों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार की ओर से शामिल विशेषज्ञ वर्तिका शुक्ला ने कहा कि एथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम पूरी तरह वैज्ञानिक प्रमाणों और वैश्विक प्रथाओं (global best practices) पर आधारित है।
2013–14 में 1.5% से शुरू हुआ सफर
वर्तिका शुक्ला के अनुसार, भारत में वर्ष 2013–14 के दौरान पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण की मात्रा मात्र 1.5% थी। धीरे-धीरे नीति और तकनीकी सुधारों के साथ इसे बढ़ाया गया।
अब देश में E20 (20% एथेनॉल मिश्रण) का लक्ष्य हासिल किया जा चुका है, जिसे पहले तय समय से लगभग पांच साल पहले ही पूरा कर लिया गया।
वर्षों तक परीक्षण और समीक्षा के बाद लागू किया
सरकारी विशेषज्ञों का कहना है कि एथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम (EBP) को वर्षों तक परीक्षण और समीक्षा के बाद लागू किया गया है।
2018 में इसे ऑटोमोबाइल उद्योग और संबंधित हितधारकों के साथ विस्तृत चर्चा के लिए संरचित तरीके से आगे बढ़ाया गया था। सरकार का दावा है कि यह पूरी प्रक्रिया साइंटिफिक एविडेंस (वैज्ञानिक प्रमाणों) पर आधारित रही है और इसमें किसी भी चरण को बिना परीक्षण के लागू नहीं किया गया।
ऑटोमोबाइल एजेंसियों का समर्थन
सरकार के मुताबिक इस कार्यक्रम को देश की प्रमुख ऑटोमोटिव और तकनीकी संस्थाओं का समर्थन प्राप्त है।
इनमें ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) और सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) जैसी संस्थाएं शामिल हैं, जिन्होंने बड़े स्तर पर इसके प्रभावों का परीक्षण किया है।
इन एजेंसियों के अनुसार, एथेनॉल ब्लेंडिंग से संबंधित तकनीकी पहलुओं पर व्यापक परीक्षण किए गए हैं और इसे अपनाने के लिए आवश्यक मानकों को ध्यान में रखा गया है।
विरोध क्यों हो रहा है?
E20 पेट्रोल को लेकर उपभोक्ताओं, खासकर 2023 से पहले बनी गाड़ियों के मालिकों में चिंता देखी जा रही है। उनका कहना है कि इस ईंधन के इस्तेमाल से गाड़ियों का माइलेज कम हो रहा है। मेंटेनेंस खर्च बढ़ रहा है।
इंजन के कुछ हिस्सों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। हालांकि, सरकार का कहना है कि माइलेज में मामूली अंतर संभव है, लेकिन इससे इंजन की परफॉर्मेंस और पिकअप में सुधार देखा गया है।
वैश्विक प्रथा का हिस्सा
सरकार ने यह भी कहा कि एथेनॉल ब्लेंडिंग केवल भारत की नीति नहीं है, बल्कि यह दुनिया के कई देशों में अपनाई जा रही एक सस्टेनेबल और ग्रीन फ्यूल रणनीति का हिस्सा है। इसका उद्देश्य जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करना और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाना है।
सरकार का दावा है कि E20 ईंधन कार्यक्रम तकनीकी रूप से परीक्षणित, पर्यावरणीय दृष्टि से लाभकारी और वैश्विक मानकों के अनुरूप है, जबकि उपभोक्ता स्तर पर उठ रही चिंताओं पर आगे भी समीक्षा और संवाद जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!