कागजों में दफन था फ्रॉड: 30 लाख की ठगी का खुलासा; क्राइम ब्रांच के एएसआई की जांच ने उधेड़कर रख दी कहानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक प्रॉपर्टी डील में कथित धोखाधड़ी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें प्लॉट बेचने से पहले ही उसे बैंक में गिरवी रख
दिया गया था, पर खरीदार से यह तथ्य छिपाकर 30 लाख रुपए बयाने के रूप में ले लिए गए। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से शिकायत के बाद मामला क्राइम ब्रांच पहुंचा और एएसआई अनिल पुरोहित द्वारा की गई बैंक रिकॉर्ड, अनुबंध और दस्तावेजों की गहन जांच कर पूरे धोखाधड़ी के खेल का खुलासा कर दिया।
आरोपी ने भरोसा दिलाया
जानकारी के अनुसार पल्हर नगर निवासी संदीप यादव ने अपनी मां लक्ष्मी यादव की ओर से पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि विजय नगर निवासी अभिषेक जैन ने खजराना स्थित पुष्प विहार एक्सटेंशन के प्लॉट नंबर 22ए का सौदा 6 हजार रुपये प्रति वर्गफीट के हिसाब से किया और 4 जुलाई 2025 को 30 लाख रुपये बयाने के रूप में ले लिए।
इसमें 10 लाख रुपये आरटीजीएस और 20 लाख रुपये नकद दिए गए थे। आरोपी ने भरोसा दिलाया था कि यदि पूरी रकम नहीं लौटाई तो प्लॉट की रजिस्ट्री कर देगा। बाद में पता चला कि जिस प्लॉट का सौदा किया गया था, वह पहले से ही एक्सिस बैंक में गिरवी रखकर उसके नाम पर लोन लिया जा चुका था। इसके बावजूद विक्रय अनुबंध में इस महत्वपूर्णं तथ्य का कोई उल्लेख नहीं किया गया।
धोखाधड़ी का केस दर्ज... मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने शिकायत डीसीपी क्राइम राजेश कुमार त्रिपाठी को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीसीपी ने जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच के एएसआई अनिल पुरोहित को सौंपी दी। मामले में जांच के बाद आरोपी अभिषेक जैन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया।
ऐसे खुलते गई धोखाधड़ी की परतें
एएसआई अनिल पुरोहित ने जांच के दौरान केवल पक्षकारों के बयान लेने तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि विक्रय अनुबंध, बैंक स्टेटमेंट, बैंक लोन रिकॉर्ड, मॉर्गेज दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्णं अभिलेखों की बारीकी से पड़ताल की।
जांच में यह तथ्य सामने आया कि अभिषेक जैन ने 31 मार्च 2025 को ही उक्त प्लॉट को एक्सिस बैंक में गिरवी रखकर लोन ले लिया था, लेकिन 4 जुलाई 2025 को विक्रय अनुबंध करते समय खरीदार से यह जानकारी छिपा ली और 30 लाख रुपये ले लिए।
अनिल पुरोहित की विस्तृत जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी और तथ्य छिपाकर अनुचित लाभ लेने की पुष्टि होने का मामला सामने आया उन्होंने पूरा मामला डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी को बताया।
अभिषेक जैन पर केस दर्ज होने के बाद अब पुलिस पूरे वित्तीय लेनदेन, बैंक रिकॉर्ड और प्रॉपर्टी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी तलाश की जा रही है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!