पूर्व जज पहुंचीं हाईकोर्ट: ट्रायल कोर्ट ने खारिज की थी जमानत; 11 अगस्त को सीबीआई पेश करेगी चार्जशीट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के चर्चित मामले में आरोपित पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने जमानत के लिए अब मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ट्रायल कोर्ट से जमानत आवेदन खारिज होने के बाद उनकी ओर से सोमवार को हाईकोर्ट में नियमित जमानत याचिका दायर की गई।
गिरिबाला सिंह की ओर से हाईकोर्ट में एमसीआरसी क्रमांक 37723/2026 के तहत याचिका दाखिल की गई है। इसमें ट्रायल कोर्ट के 25 जुलाई 2026 के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसके जरिए उनके जमानत आवेदन क्रमांक 2338/2026 को खारिज कर दिया गया था।
ट्रायल कोर्ट ने नहीं दी थी राहत
गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम प्रताप मिश्रा की अदालत ने सुनवाई की थी। अदालत ने 25 जुलाई को जमानत देने से इनकार करते हुए आवेदन निरस्त कर दिया था।
इसके बाद अब आरोपित की ओर से हाईकोर्ट में नियमित जमानत की मांग की गई है। हाईकोर्ट दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद तय करेगा कि गिरिबाला सिंह को जमानत दी जाए या नहीं।
पूर्व जज के साथ बेटा भी आरोपित, सीबीआई कर रही जांच
त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह के साथ उनका बेटा भी आरोपित है। प्रकरण की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है। मामले में 11 अगस्त को सीबीआई को अदालत में चालान (आरोप पत्र) पेश करना है। ऐसे समय में गिरिबाला सिंह की ओर से हाईकोर्ट में दाखिल जमानत याचिका को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पीड़ित पक्ष के वकील ने की पुष्टि
पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता अंकुर पाण्डेय ने बताया कि ट्रायल कोर्ट से जमानत आवेदन खारिज होने के बाद आरोपित की ओर से मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में नियमित जमानत याचिका दायर की गई है। अब हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई पर दोनों पक्षों की नजर रहेगी। अदालत में अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलों के बाद गिरिबाला सिंह की जमानत पर फैसला होगा।
संबंधित समाचार

हरदीप पुरी ने मध्य प्रदेश से भरा राज्यसभा का पर्चा:हलफनामे में पत्नी की 10.66 करोड़ की चल संपत्ति; 2.90 लाख डॉलर और 30 लाख स्विस फ्रैंक भी

विकसित भारत युवाओं के विचारों से बनेगा सिर्फ देखने से ही नहीं

देवास पहुंचे नवागत एसपी आदित्य मिश्रा:पदभार संभालने से पहले माता टेकरी पर किए दर्शन

त्योहारों से पहले पुलिस की कार्रवाई:9 बदमाश जिलाबदर; 5 पर निर्बंधन आदेश; थाना हाजिरी सहित लगाईं कड़ी शर्तें

इंदौर में त्योहार से पहले रवि पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग की मची धूम:बाजारों में रौनक; जमकर हो रही खरीदारी

मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस शहर में भी उत्साह से मनेगा:मंत्री होंगे मुख्य अतिथि; विकासात्मक गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी लगेगी

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी:सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर लिखा- एक नई शुरुआत हुई; पहली पत्नी से हुआ था तलाक

राष्ट्रीय एकता दिवस पर उत्साह और उमंग के साथ निकली ‘रन फॉर यूनिटी’:बड़ी संख्या में युवाओं ने लिया हिस्सा

पटाखा मार्केट में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:बिना लाइसेंस संचालित हो रही थीं दुकानें; सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कलेक्टर के निर्देश से पहुंचा राजस्व अमला

पारिवारिक विवाद के बीच युवक ने खत्म की प्राणलीला:परिजनों ने पत्नी पर प्रताड़ित करने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी के लगाए आरोप

खेला तो इसे कहते हैं:मंत्रीजी ने खुद ही सीएम को लेट करवाया, फिर देरी का बहाना बनाकर मुख्यमंत्री के बिना ही काफिला आगे बढ़वाया

वीडियो देखिये, नशामुक्ति केंद्र से एक साथ भागे भर्ती मरीज:इलाज के लिए केंद्र में भर्ती थे नशे के आदी लोग; केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, चौराहे के पास मचा हड़कंप

एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य:विधायक टारगेट से चूके

जिलाध्यक्ष बनते ही विवादों में घिर गए ये नेता:भाभी का आरोप- शराब पार्टी का विरोध करने पर की मारपीट; छह साल से प्रताड़ित करने का दावा

ग्रह शांति और पूजा-पाठ के नाम पर महिला को जाल में फंसाया:7.16 लाख रुपए खाते में ट्रांसफर कराए और 12.54 लाख नकद लिए; तीन आरोपी गिरफ्तार

सिगरेट के पैकेट में छिपाकर घूम रहा था डेढ़ लाख की ब्राउन शुगर:चंदन नगर पुलिस की चेकिंग के दौरान पकड़ाया आरोपी

लकड़ी की दुकान बनी आग का गोला:कंटेनर से टकराकर धधक उठी कार

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस कमिश्नर ने युवाओं से किया संवाद:बोले- राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी; ‘जन सुरक्षा–युवा सृजन संवाद’ अभियान का समापन

वीडियो देखिये, दिलजीत दोसांझ बोले- पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़नी हैं:देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के प्रति आभार जताया

स्टोर में मिला विष्णु प्रतिमा का सदियों से लापता मस्तक:बलुआ पत्थर की है मूर्ति; चारों भुजाएं और पैर हैं मौजूद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!