जन्मदिन पर बुझ गया घर का इकलौता चिराग: सड़क हादसे में युवक की मौत; नवंबर में होनी थी शादी, टक्कर के बाद कार चालक फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, देवास।
देवास-मक्सी मार्ग पर सिया ग्राम के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक युवराज सिंह की मौत हो गई। हादसे की सबसे मार्मिक बात यह रही कि जिस दिन उनकी जान गई, उसी दिन उनका जन्मदिन भी था। जन्मदिन की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
फाइनेंस कंपनी में था कार्यरत
मक्सी के समीप ग्राम नांदला निवासी युवराज सिंह एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे। बुधवार शाम करीब 7 बजे वह कार्यालय से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिया ग्राम के पास पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि युवराज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने युवराज के मोबाइल से उनके परिजनों को घटना की सूचना दी।
शादी की तैयारियों में जुटा था परिवार
युवराज परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके कंधों पर माता-पिता और छोटे भाई की जिम्मेदारी थी। उनकी सगाई हो चुकी थी और आगामी नवंबर में विवाह होना तय था। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था, लेकिन जन्मदिन के दिन ही हुई इस दुर्घटना ने सारी खुशियां छीन लीं।
करणी सेना में शोक की लहर
युवराज सिंह सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय थे। वे करणी सेना परिवार, मक्सी के नगर अध्यक्ष थे। उनके निधन की खबर से करणी सेना के पदाधिकारियों, स्थानीय युवाओं और समाजजनों में शोक की लहर है।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!