खबर
Top News

गोदाम में झुलसे कर्मचारी के परिजन और मालिक हो गए आमने-सामने: इलाज को लेकर विवाद; दोनों पक्षों ने लगाए आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 जून 2026, 4:56 pm
शेयर करें:
गोदाम में झुलसे कर्मचारी के परिजन और मालिक हो गए आमने-सामने

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सत्यम विहार स्थित एक गोदाम में आग की घटना में झुलसे कर्मचारी के इलाज को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। एक ओर घायल कर्मचारी के परिजन ने गोदाम मालिक पर इलाज में सहयोग नहीं करने और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं, वहीं गोदाम संचालक ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए उल्टा दूसरे पक्ष पर अवैध मांग और धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में दोनों पक्षों ने हीरानगर थाने में शिकायत की है और पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार दीपक सोलंकी 11 मई 2026 को बजरंग नगर सत्यम विहार क्षेत्र स्थित एक गोदाम में काम के दौरान आग की चपेट में आकर करीब 40 प्रतिशत तक झुलस गए थे। उनका उपचार शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है। घायल के परिजन का आरोप है कि हादसे के बाद से इलाज का पूरा खर्च परिवार उठा रहा है और गोदाम मालिक की ओर से कोई आर्थिक सहायता नहीं दी गई।

कलेक्टर से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग
इसी संबंध में घायल के भाई संजय सोलंकी ने हाल ही में कलेक्टर को आवेदन देकर गोदाम मालिक के खिलाफ कार्रवाई तथा घायल के इलाज के लिए आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की थी। आवेदन में कहा गया था कि दीपक सोलंकी गोदाम में कार्यरत थे और हादसे के बाद परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

इलाज की बात पर थाने पहुंचा मामला
कलेक्टर को आवेदन दिए जाने के कुछ दिनों बाद विवाद और बढ़ गया। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार चंदाबाई ने शिकायत की है कि वह अपने पोते दीपक के इलाज के संबंध में चर्चा करने के लिए गोदाम संचालक ज्योति शर्मा के पास गई थीं।

इसी दौरान विवाद हो गया और उनके साथ गाली-गलौज तथा मारपीट की गई। शिकायत के आधार पर हीरानगर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गोदाम संचालक ने आरोपों को बताया गलत
दूसरी ओर गोदाम संचालक ज्योति शर्मा ने स्वयं पर लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि घायल कर्मचारी के परिजन लंबे समय से उन पर अनुचित और अवैध मांगों का दबाव बना रहे हैं। शर्मा के अनुसार उन्होंने भी इस संबंध में हीरानगर थाने में आवेदन दिया है।

ज्योति शर्मा का आरोप है कि बुधवार को दूसरे पक्ष के कुछ लोग पत्थर और डंडे लेकर उनके पास पहुंचे थे तथा उन्हें धमकाकर चले गए। उनका कहना है कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप तथ्यों से परे हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होना चाहिए।

पुलिस कर रही दोनों पक्षों की जांच
मामले में फिलहाल दोनों पक्ष आमने-सामने हैं। एक पक्ष इलाज के खर्च और जिम्मेदारी का सवाल उठा रहा है, जबकि दूसरा पक्ष खुद को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगा रहा है। हीरानगर थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से प्राप्त शिकायतों, घटनास्थल की परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम
Top News

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

4 minutes ago
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल
Top News

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

6 minutes ago
बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका
Top News

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट

9 minutes ago
7 घंटे रुकेंगे कांग्रेस नेता
Top News

7 घंटे रुकेंगे कांग्रेस नेता:छात्रों से सीधा संवाद; इस पार्क के सामने होगा कार्यक्रम

12 minutes ago
पांच घंटे चक्काजाम के बाद झुका निगम
Top News

पांच घंटे चक्काजाम के बाद झुका निगम:विद्यार्थियों की मांगें मानी

27 minutes ago
कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट
Top News

कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट:स्टूडेंट के सिर पर बोतल फोड़ी; चेन गुम और मोबाइल टूटने का भी आरोप

28 minutes ago
मिसाइल वाले बयान से गरमाई सियासत
Top News

मिसाइल वाले बयान से गरमाई सियासत:काैन बोला- ‘माई के लाल हो तो बताओ कब लॉन्च करोगे’; विधायक के बयान पर इस नेता ने किया पलटवार

29 minutes ago
‘पप्पू’ से ‘डोकरा’ तक भाजपा को राहुल से इतना डर क्यों लगता है
Top News

‘पप्पू’ से ‘डोकरा’ तक भाजपा को राहुल से इतना डर क्यों लगता है:राहुल के एक दिन के दौरे से आखिर मालवा के गढ़ में डर किस बात का

35 minutes ago
परीक्षा में नकल की पर्ची मिलने के बाद हॉस्टल गई छात्रा की मौत
Top News

परीक्षा में नकल की पर्ची मिलने के बाद हॉस्टल गई छात्रा की मौत:इनको हटाया गया

35 minutes ago
इस तारीख से बदलेगा UPI पेमेंट का नियम
Top News

इस तारीख से बदलेगा UPI पेमेंट का नियम:2000 से ऊपर के कुछ ट्रांजैक्शन पर लगेगा इतना चार्ज; जानिए किन पर पड़ेगा असर

39 minutes ago
तीन मिनट में जलेंगे इतने लाख दीपक
Top News

तीन मिनट में जलेंगे इतने लाख दीपक:हर वॉलंटियर को जलाने होंगे इतने दीये; इतने हजार लोग नदी तट को करेंगे रोशन

about 1 hour ago
कवरेज के दौरान हादसा
Top News

कवरेज के दौरान हादसा:चैनल का हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश; पायलट और फोटो जर्नलिस्ट सहित 3 लोगों की मौत

about 1 hour ago
300 साल पुराना चिंताहरण मंदिर
Top News

300 साल पुराना चिंताहरण मंदिर:जहां गणेशजी खड़े और नृत्य मुद्रा में देते हैं दर्शन

about 1 hour ago
भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज
Top News

भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज:विदेश मंत्रालय का कड़ा विरोध; पाक अफसर तलब

about 1 hour ago
अवैध अहातों और ओवर रेटिंग पर अब वार
Top News

अवैध अहातों और ओवर रेटिंग पर अब वार:आबकारी के अफसर भी नपेंगे

about 1 hour ago
वृद्धाश्रम के वृद्धजन को दिखाई फिल्म ‘हनुमान अंश’
Top News

वृद्धाश्रम के वृद्धजन को दिखाई फिल्म ‘हनुमान अंश’:आकाश विजयवर्गीय ने जन्मदिन पर किया वादा निभाया

about 1 hour ago
पत्नी हुई लापता
Top News

पत्नी हुई लापता:तलाश में दर-दर भटक रहा पति

about 1 hour ago
बड़े ब्रांड्स के किचन में गंदगी का खुलासा
Top News

बड़े ब्रांड्स के किचन में गंदगी का खुलासा:खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने की कार्रवाई

about 1 hour ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का हवन-पूजन
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का हवन-पूजन:मंदिर में किया हनुमान चालीसा का पाठ; की सफलता की कामना

about 2 hours ago
किराए के कमरे में मिला मजदूर का शव
Top News

किराए के कमरे में मिला मजदूर का शव:दो दिन पुराना था; मकान मालिक ने कमरे में देखा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!