खबर
Top News

पांच घंटे चक्काजाम के बाद झुका निगम: विद्यार्थियों की मांगें मानी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 सितंबर 2026, 3:37 pm
शेयर करें:
पांच घंटे चक्काजाम के बाद झुका निगम

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया आंदोलन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विद्यार्थियों की यातायात, सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, इंदौर महानगर द्वारा कल देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने आंदोलन किया गया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय गेट के सामने चक्का जाम कर लगभग पांच घंटे तक आंदोलन किया।

आंदोलन के दौरान विद्यार्थियों ने स्कूल ऑफ फॉर्मेसी एवं आईटी के सामने सिटी बस स्टॉप बनाए जाने, विश्वविद्यालय गेट के सामने स्पीड ब्रेकर पुनः लगाए जाने, नौलखा–भंवरकुआं सर्विस रोड पर स्ट्रीट लाइट एवं सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने, विद्यार्थियों के सिटी बस पास का शुल्क कम किए जाने तथा आएनटी छात्रावास तक जाने वाले जर्जर मार्ग की मरम्मत सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर नगर निगम के समक्ष अपनी बात रखी।

लगातार पांच घंटे चले आंदोलन के बाद निगम के अपर आयुक्त अभय मौके पर पहुंचे और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। चर्चा के पश्चात नगर निगम द्वारा विद्यार्थी परिषद की पांचों मांगों को स्वीकार करते हुए उनके निराकरण की कार्रवाई तत्काल प्रारंभ की गई।

हाथोहाथ लगवाए स्पीड ब्रेकर... विद्यार्थियों की मांग पर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने स्पीड ब्रेकर हाथोहाथ लगवाए गए। वहीं नौलखा–भंवरकुआं सर्विस रोड पर स्ट्रीट लाइट एवं सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था किए जाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई।

स्कूल ऑफ फार्मेसी एवं आईटी के सामने सिटी बस स्टॉप की व्यवस्था किए जाने तथा बसों के वहां रुकने की कार्रवाई भी तत्काल प्रारंभ करने पर सहमति बनी। विद्यार्थियों के सिटी बस पास के शुल्क में हुई वृद्धि को लेकर नगर निगम द्वारा एमआईसी को शुल्क कम करने का प्रस्ताव भेज दिया गया है।

विद्यार्थियों के अधिकार के लिए हमेशा संघर्ष करते रहेंगे... परिषद के महानगर मंत्री देवेश गुर्जर ने कहा कि विद्यार्थियों के अधिकार और उनकी मूलभूत सुविधाओं के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा संघर्ष करती रहेगी।

नगर निगम के खिलाफ विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर आंदोलन किया गया और प्रशासन ने विद्यार्थियों की सभी मांगों को स्वीकार करते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की है। विद्यार्थी परिषद छात्रों के हितों की लड़ाई सड़क से लेकर शासन तक लड़ती रहेगी। आवश्यकता पड़ी तो सरकार के स्तर पर भी आंदोलन करने से विद्यार्थी परिषद पीछे नहीं हटेगी।

संबंधित समाचार

कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट
Top News

कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट:स्टूडेंट के सिर पर बोतल फोड़ी; चेन गुम और मोबाइल टूटने का भी आरोप

14 minutes ago
मिसाइल वाले बयान से गरमाई सियासत
Top News

मिसाइल वाले बयान से गरमाई सियासत:काैन बोला- ‘माई के लाल हो तो बताओ कब लॉन्च करोगे’; विधायक के बयान पर इस नेता ने किया पलटवार

15 minutes ago
‘पप्पू’ से ‘डोकरा’ तक भाजपा को राहुल से इतना डर क्यों लगता है
Top News

‘पप्पू’ से ‘डोकरा’ तक भाजपा को राहुल से इतना डर क्यों लगता है:राहुल के एक दिन के दौरे से आखिर मालवा के गढ़ में डर किस बात का

21 minutes ago
परीक्षा में नकल की पर्ची मिलने के बाद हॉस्टल गई छात्रा की मौत
Top News

परीक्षा में नकल की पर्ची मिलने के बाद हॉस्टल गई छात्रा की मौत:इनको हटाया गया

22 minutes ago
इस तारीख से बदलेगा UPI पेमेंट का नियम
Top News

इस तारीख से बदलेगा UPI पेमेंट का नियम:2000 से ऊपर के कुछ ट्रांजैक्शन पर लगेगा इतना चार्ज; जानिए किन पर पड़ेगा असर

25 minutes ago
तीन मिनट में जलेंगे इतने लाख दीपक
Top News

तीन मिनट में जलेंगे इतने लाख दीपक:हर वॉलंटियर को जलाने होंगे इतने दीये; इतने हजार लोग नदी तट को करेंगे रोशन

34 minutes ago
कवरेज के दौरान हादसा
Top News

कवरेज के दौरान हादसा:चैनल का हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश; पायलट और फोटो जर्नलिस्ट सहित 3 लोगों की मौत

41 minutes ago
300 साल पुराना चिंताहरण मंदिर
Top News

300 साल पुराना चिंताहरण मंदिर:जहां गणेशजी खड़े और नृत्य मुद्रा में देते हैं दर्शन

43 minutes ago
भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज
Top News

भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज:विदेश मंत्रालय का कड़ा विरोध; पाक अफसर तलब

about 1 hour ago
अवैध अहातों और ओवर रेटिंग पर अब वार
Top News

अवैध अहातों और ओवर रेटिंग पर अब वार:आबकारी के अफसर भी नपेंगे

about 1 hour ago
वृद्धाश्रम के वृद्धजन को दिखाई फिल्म ‘हनुमान अंश’
Top News

वृद्धाश्रम के वृद्धजन को दिखाई फिल्म ‘हनुमान अंश’:आकाश विजयवर्गीय ने जन्मदिन पर किया वादा निभाया

about 1 hour ago
पत्नी हुई लापता
Top News

पत्नी हुई लापता:तलाश में दर-दर भटक रहा पति

about 1 hour ago
बड़े ब्रांड्स के किचन में गंदगी का खुलासा
Top News

बड़े ब्रांड्स के किचन में गंदगी का खुलासा:खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने की कार्रवाई

about 1 hour ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का हवन-पूजन
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का हवन-पूजन:मंदिर में किया हनुमान चालीसा का पाठ; की सफलता की कामना

about 1 hour ago
किराए के कमरे में मिला मजदूर का शव
Top News

किराए के कमरे में मिला मजदूर का शव:दो दिन पुराना था; मकान मालिक ने कमरे में देखा

about 1 hour ago
19.50 लाख लेकर तीन प्लॉट का सौदा
Top News

19.50 लाख लेकर तीन प्लॉट का सौदा:असली मालिक निकला कोई और रिटायर्ड एसआई ने कमिश्नर से लगाई गुहार

about 1 hour ago
लाखों का कैश देखा तो मालिक से वफादारी भूल गया ड्राइवर
Top News

लाखों का कैश देखा तो मालिक से वफादारी भूल गया ड्राइवर

about 1 hour ago
गोलीकांड
Top News

गोलीकांड:इस संत के भाई को हाई कोर्ट से राहत; जिला अदालत ने खारिज की थी जमानत

about 1 hour ago
बाइक पर बैठा था तस्कर
Top News

बाइक पर बैठा था तस्कर:तलाशी में एमडी ड्रग्स निकली

about 2 hours ago
जुए के अड्डे पर दबिश के बाद बड़ा एक्शन
Top News

जुए के अड्डे पर दबिश के बाद बड़ा एक्शन:3 पुलिसकर्मी निलंबित; टीआई पर संरक्षण का आरोप

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!