खबर
Top News

नामांकन निरस्त होने को नारी सम्मान का मुद्दा बनाकर जनता को भ्रमित कर रही है कांग्रेस: मीनाक्षी नटराजन के मामले पर भाजपा ने मांगा स्पष्टीकरण

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 जून 2026, 1:42 pm
शेयर करें:
नामांकन निरस्त होने को नारी सम्मान का मुद्दा बनाकर जनता को भ्रमित कर रही है कांग्रेस

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा कार्यालय में कल आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक उषा ठाकुर और भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्रवणसिंह चावड़ा ने कांग्रेस की कार्यप्रणाली और उनके द्वारा उठाए जा रहे नारी सम्मान के मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के दावों को खोखला बताते हुए उसे आत्ममंथन करने की नसीहत दी।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाने के कारण निरस्त हुआ है। यह एक तकनीकी और कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन कांग्रेस इसे नारी सम्मान का मुद्दा बनाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।

आरोपी को दिया था संरक्षण
ठाकुर ने इस पूरे प्रकरण में नटराजन की भूमिका पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए कहा कि उस समय तत्कालीन कांग्रेस प्रभारी के रूप में नटराजन ने पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाय आरोपी को संरक्षण देने का काम किया था।

पीड़िता ने मीडिया के सामने स्पष्ट किया था कि उसने कई बार पार्टी नेतृत्व से गुहार लगाई, लेकिन उसे किसी भी स्तर पर सहायता नहीं मिली। ठाकुर ने कांग्रेस से सवाल किया कि आखिर किस आधार पर वे नारी सम्मान की बात करते हैं, जबकि उनकी पार्टी में महिला कार्यकर्ताओं की शिकायतों को दरकिनार कर आरोपियों को बचाया जाता है।

अपने गिरेबान में झांकें
ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को अपनी सहानुभूति जताने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने तेलंगाना प्रकरण का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि वहां कांग्रेस नेता कुसुम शिवकुमार रेड्डी पर एक महिला कार्यकर्ता ने शोषण, ब्लैकमेल और गंभीर धमकियां देने के आरोप लगाए थे।

दोहरे चरित्र का खुलासा
भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्रवणसिंह चावड़ा ने भी कांग्रेस के दोहरे चरित्र का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि महिला सम्मान पर उपदेश देने वाली कांग्रेस का असली चेहरा अब प्रदेश की जनता के सामने आ चुका है।

जब भी मामला पार्टी के अपने प्रभावशाली नेताओं से जुड़ा होता है तब कांग्रेस की नैतिकता, संवेदनशीलता और नारी सम्मान की सारी बातें हवा हो जाती हैं।

कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि गंभीर शिकायतों के बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की और पीड़िता की आवाज क्यों दबाई गया?

महिला विरोधी मानसिकता और दोहरे मापदंडों का जवाब देना होगा
भाजपा नेताओं ने साझा तौर पर कहा कि कांग्रेस मंचों पर नारी शक्ति का ढोंग तो करती है, लेकिन वास्तविक धरातल पर वह महिलाओं के शोषण के खिलाफ खड़ी होने के बजाय उनके उत्पीड़क नेताओं के साथ खड़ी दिखाई देती है।

भाजपा ने स्पष्ट किया कि अब प्रदेश की माताएं, बहनें और बेटियां जागरूक हो चुकी हैं। कांग्रेस को अब अपनी महिला विरोधी मानसिकता और दोहरे मापदंडों का जवाब देना ही होगा।

पत्रकार वार्ता के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जनता अब कांग्रेस के इस भ्रम में आने वाली नहीं है और आने वाले समय में कांग्रेस को इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 1 hour ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 1 hour ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 1 hour ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 1 hour ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 2 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 2 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 2 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 2 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 2 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 2 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 2 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 2 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 2 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 3 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 3 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 3 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 3 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 3 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 3 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!