शहर ने फिर पेश की अंगदान की मिसाल: युवक के दोनों गुर्दे दो मरीजों को मिले; हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए अहमदाबाद से पहुंची विशेषज्ञ टीम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अंगदान की एक प्रेरणादायक पहल सामने आई, जहां अंगदानी गौरव दवे के अंगों को जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाकर उन्हें नया जीवन देने का प्रयास किया गया। दवे के दोनों गुर्दों (किडनी) का सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण किया गया। इनमें एक किडनी चोइथराम हॉस्पिटल की 22 वर्षीय महिला मरीज और दूसरी 52 वर्षीय महिला मरीज को प्रत्यारोपित की गई।
अंग आवंटन की प्रक्रिया इंदौर संभाग आयुक्त के आदेश के अनुसार देर रात पूरी की गई। राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित नियमों के तहत अंगों का आवंटन किया गया, जिसमें विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने समन्वय कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
चेन्नई से लॉजिस्टिक व्यवस्था नहीं होने पर लंग्स डोनेशन स्थगित
अंगदान प्रक्रिया के दौरान फेफड़ों (लंग्स) के प्रत्यारोपण की योजना भी बनाई गई थी, लेकिन चेन्नई से आवश्यक लॉजिस्टिक व्यवस्था अंतिम समय तक पूरी नहीं हो पाने के कारण लंग्स डोनेशन को स्थगित करना पड़ा।
अहमदाबाद से पहुंची हार्ट ट्रांसप्लांट विशेषज्ञों की टीम
हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए यूएन मेहता हॉस्पिटल, अहमदाबाद के हार्ट ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. कार्तिक पटेल के नेतृत्व में 10 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम देर रात एंबुलेंस से रवाना हुई और सुबह करीब 4:20 बजे इंदौर पहुंची।
वहीं, अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टर अंकुर गुप्ता, डॉ. सुशील कुमार जैन, डॉ. अभय पालीवाल और ऑर्गन ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर नेएल डी’सूजा ने राष्ट्रीय स्तर पर अंग आवंटन और ट्रांसप्लांट प्रक्रिया के समन्वय में अहम भूमिका निभाई।
SOTTO टीम ने पूरी की अंग आवंटन प्रक्रिया
मध्य प्रदेश शासन के SOTTO (State Organ and Tissue Transplant Organisation) कार्यालय की टीम ने भी प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा कराया। इसमें डॉ. अरविंद घनघोरिया, नोडल अधिकारी डॉ. मनीष पुरोहित, श्रीमती निधि शर्मा और शुभम वर्मा ने नियमानुसार अंग आवंटन की औपचारिकताएं पूरी कीं।
ग्रीन कॉरिडोर बनाकर समय पर पहुंचाए गए अंग
अंगों को निर्धारित अस्पतालों तक सुरक्षित और कम समय में पहुंचाने के लिए इंदौर में दो ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए। पहला ग्रीन कॉरिडोर अपोलो हॉस्पिटल से इंदौर एयरपोर्ट तक सुबह 8:02 बजे बनाया गया, जिसे केवल 13 मिनट में पूरा किया गया।
दूसरा ग्रीन कॉरिडोर सुबह 9:15 बजे चोइथराम हॉस्पिटल के लिए बनाया गया, जो 16 मिनट में पूरा हुआ। इस पूरी व्यवस्था में इंदौर ट्रैफिक पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसने सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कर अंगों को समय पर पहुंचाने में सहयोग किया।
गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंगदानी गौरव दवे को दी विदाई
मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा अंगदान को सम्मान देने के लिए शुरू की गई गार्ड ऑफ ऑनर परंपरा के तहत अंगदानी गौरव दवे को भावभीनी विदाई दी गई। अपोलो हॉस्पिटल परिसर में मानव श्रृंखला बनाकर पुष्प वर्षा की गई और सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
इस अवसर पर मुस्कान ग्रुप सेवादार संदीपन आर्य और अपोलो हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ. अभिलाष पिल्लई ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दवे परिवार के इस मानवीय निर्णय के लिए आभार जताया।
मुस्कान ग्रुप ने जताया आभार
मुस्कान ग्रुप पारमार्थिक ट्रस्ट ने अंगदान के इस पुनीत कार्य के लिए दवे परिवार और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद व्यक्त किया। संस्था ने कहा कि अंगदान का यह प्रयास कई जरूरतमंद लोगों के जीवन में नई उम्मीद लेकर आया है और समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम करेगा।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!