खबर
Top News

शहर को मिली नई अंतरराष्ट्रीय उड़ान: 17 जुलाई से अबुधाबी के लिए डायरेक्ट फ्लाइट; शारजाह सेवा बंद होने के बाद राहत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 जून 2026, 4:17 pm
शेयर करें:
शहर को मिली नई अंतरराष्ट्रीय उड़ान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जाने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 17 जुलाई से इंदौर और अबुधाबी के बीच नई सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है।

कंपनी ने इस रूट के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है। शारजाह उड़ान बंद होने के बाद अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को लेकर बनी चिंता के बीच यह फैसला यात्रियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

शारजाह फ्लाइट बंद होने से बढ़ी थी चिंता
दरअसल, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सुरक्षा और परिचालन कारणों का हवाला देते हुए 28 फरवरी से इंदौर-शारजाह उड़ान का संचालन रोक दिया था। इसके बाद कई बार सेवा दोबारा शुरू करने की घोषणा की गई, लेकिन हर बार तारीख आगे बढ़ती रही।

हाल ही में एयरलाइन ने 1 जुलाई से उड़ान शुरू करने की संभावना जताई थी, लेकिन बाद में शारजाह फ्लाइट को अपने बुकिंग सिस्टम से ही हटा दिया गया। इससे इंदौर से संचालित प्रदेश की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय उड़ान के स्थायी रूप से बंद होने की आशंका बढ़ गई थी।

अबुधाबी रूट से यात्रियों को बड़ी राहत
इसी बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अबुधाबी के लिए नई सीधी सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। ट्रेवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अमोल कटारिया के अनुसार शारजाह सेवा बंद होने से यात्रियों और ट्रेवल कारोबार से जुड़े लोगों में निराशा थी, लेकिन अब नई उड़ान शुरू होने से यूएई यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक हो जाएगी।

सप्ताह में चार दिन मिलेगी सेवा
नई उड़ान का संचालन सप्ताह में चार दिन किया जाएगा। ये हैं- रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार। एयरलाइन ने शुरुआती एकतरफा किराया करीब 16 से 17 हजार रुपए निर्धारित किया है।

यह रहेगा उड़ान का समय
इंदौर से अबुधाबी- फ्लाइट संख्या IX-247 इंदौर से शाम 7:50 बजे रवाना होगी और यूएई के स्थानीय समयानुसार रात 9:35 बजे अबुधाबी पहुंचेगी। यात्रा का कुल समय लगभग 3 घंटे 15 मिनट रहेगा। अबुधाबी से इंदौर- वापसी में यही फ्लाइट अबुधाबी से स्थानीय समयानुसार रात 10:35 बजे उड़ान भरेगी और भारतीय समयानुसार तड़के 3:20 बजे इंदौर पहुंचेगी।

व्यापार और प्रवासी भारतीयों को होगा लाभ

इंदौर और यूएई के बीच बड़ी संख्या में व्यावसायिक, रोजगार और पारिवारिक यात्राएं होती हैं। ऐसे में अबुधाबी के लिए सीधी उड़ान शुरू होने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट्स की परेशानी से भी राहत मिलेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि नई सेवा से इंदौर की अंतरराष्ट्रीय हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी और व्यापार, पर्यटन तथा प्रवासी भारतीयों की आवाजाही को भी बढ़ावा मिलेगा।


संबंधित समाचार

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

1 minute ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

4 minutes ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

6 minutes ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

11 minutes ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

16 minutes ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

23 minutes ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

24 minutes ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

29 minutes ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

34 minutes ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

40 minutes ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

41 minutes ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 1 hour ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 1 hour ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 1 hour ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 1 hour ago
मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला
Top News

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

about 2 hours ago
खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां
Top News

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

about 2 hours ago
नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल
Top News

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

about 2 hours ago
होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
Top News

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!