खबर
Top News

मुख्यमंत्री ने फिर साधा कांग्रेस नेता पर निशाना: विधानसभा चुनाव में हुई हार का किया जिक्र; बोले-अब तक नहीं उबर पाए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 जून 2026, 2:58 pm
शेयर करें:
मुख्यमंत्री ने फिर साधा कांग्रेस नेता पर निशाना

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर एक बार फिर निशाना साधा है। इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बिना नाम लिए पटवारी की 2023 विधानसभा चुनाव में हुई हार का जिक्र करते हुए तंज कसा। इस दौरान उन्होंने राऊ से भाजपा विधायक मधु वर्मा की जमकर तारीफ भी की।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राऊ विधायक मधु वर्मा ने पिछले विधानसभा चुनाव में ऐसा प्रदर्शन किया कि सामने वाले नेता आज तक उस हार को नहीं भूल पाए हैं। उन्होंने कहा कि मधु वर्मा की जीत ने राजनीतिक समीकरण ही बदल दिए और विरोधी अब तक उससे उबर नहीं पाए हैं।

'मधु भैया ने चौकड़ी भुला दी'
कार्यक्रम में विधायकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "वाह मधु भैया... क्या चौकड़ी भुलाई। सामने वाले के चारों खाने चित्त कर दिए। मधु भैया का ऐसा जलवा रहा कि सामने वाला अभी तक होश में नहीं आया है। कहां गया, भगवान जाने।"

उन्होंने आगे कहा कि वह व्यक्ति प्रदेशभर में घूमकर भाजपा नेताओं पर टिप्पणी करता रहता है, लेकिन राऊ आने से बचता है। मुख्यमंत्री ने हंसते हुए कहा कि जब भी वह यहां आएगा तो लोग उसे चुनावी हार की याद दिला देंगे। डॉ. यादव ने कहा, "आपको छोड़कर बाकी लोगों को क्या-क्या बोलता है, लेकिन यहां नहीं आता। यहां आएगा तो मधु भैया और भेरूजी उसे उसकी हार याद दिला देंगे।"

35 हजार से ज्यादा वोटों से मिली थी हार
गौरतलब है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने राजनीतिक करियर में कई चुनावी उतार-चढ़ाव देखे हैं। वर्ष 2008 में उन्होंने अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें भाजपा नेता जीतू जिराती के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

इसके बाद वर्ष 2013 और 2018 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने लगातार जीत दर्ज की और कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रहे। हालांकि 2023 के विधानसभा चुनाव में राऊ सीट से भाजपा उम्मीदवार मधु वर्मा ने उन्हें 35 हजार से अधिक वोटों के अंतर से पराजित कर दिया था। यह हार प्रदेश की चर्चित चुनावी हारों में शामिल रही।

पहले भी कई बार साध चुके हैं निशाना
मुख्यमंत्री मोहन यादव इससे पहले भी कई मंचों से जीतू पटवारी पर तीखी टिप्पणियां कर चुके हैं। शाजापुर और इंदौर के कार्यक्रमों में उन्होंने पटवारी को लेकर विवादित राजनीतिक बयान दिए थे।

वहीं हाल ही में महिदपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेतृत्व पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि पार्टी ने एक नौसिखिए व्यक्ति को कमान सौंप दी है। उस दौरान उन्होंने कहा था कि जब चालक ही वाहन को बार-बार टक्कर मार रहा हो तो दूसरे लोग क्या कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के इन बयानों को लेकर कांग्रेस ने भी कई बार आपत्ति दर्ज कराई है।

गोधरा कांड पर भी कांग्रेस को घेरा
इंदौर में मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने गोधरा कांड के मुद्दे पर भी कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वर्षों तक इस मामले को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया और भाजपा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने की कोशिश की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायालय के फैसलों के बाद स्थिति स्पष्ट हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस लगातार भ्रम फैलाने की राजनीति करती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति के लिए धर्म और समाज को बांटने का प्रयास करती है।

बयान से फिर गरमाई प्रदेश की राजनीति
मुख्यमंत्री मोहन यादव के ताजा बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा जहां इसे चुनावी जीत का संदर्भ बता रही है, वहीं कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत टिप्पणियों से बचना चाहिए और जनहित के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।


संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 16 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 16 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 16 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 17 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 17 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 17 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 17 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 17 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 17 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 17 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 17 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 17 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 18 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 18 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 18 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 18 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 18 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 18 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 18 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!