पंडित के साथ गया, फिर हुआ लापता...: बालक यहां सुरक्षित मिला; परिजन की तलाश हुई पूरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिले के धरमपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचडेरिया का 12 वर्षीय मंदबुद्धि बालक नरेंद्र पाटीदार आखिरकार सुरक्षित मिल गया है। मांगलिया टोल नाके से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के बाद परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे थे। काफी खोजबीन के बाद बालक देवास में सुरक्षित मिला, जिसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली।
पंडित के साथ जाने के बाद हुआ था लापता
परिजनों के अनुसार, नरेंद्र पाटीदार (12) पिता देवीलाल पाटीदार बोल नहीं पाता है और मानसिक रूप से कमजोर है। उनका आरोप है कि एक पंडित बालक को अपने साथ ले गया था और बाद में उसे रिगंनोदिया स्थित माता मंदिर के पास छोड़कर चला गया।
मांगलिया टोल तक पहुंचा, फिर हो गया गायब
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बालक किसी तरह मांगलिया टोल नाके तक पहुंच गया था। वहां एक व्यक्ति उसे लेकर मांगलिया पुलिस चौकी पहुंचा। परिजनों का आरोप है कि चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बालक को संरक्षण में लेने के बजाय उस व्यक्ति से कहा कि "जहां से लाए हो, वहीं छोड़ दो।" इसके बाद बालक का कोई पता नहीं चला और परिजन उसकी तलाश में जुट गए।
देवास में सुरक्षित मिला नरेंद्र
लगातार तलाश और लोगों की मदद से आखिरकार नरेंद्र देवास में सुरक्षित मिल गया। उसके मिलने की सूचना मिलते ही परिजन देवास पहुंचे और उसे अपने साथ घर ले गए। बालक के सकुशल मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!