इस प्रदेश में आतंकियों को महान बताया: किताबों पर बवाल; एफआईआर दर्ज, इतने अधिकारी निलंबित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खबर फर्स्ट, जम्मू।
जम्मू-कश्मीर के सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी के लिए खरीदी गई दो किताबों में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद और कई अलगाववादी नेताओं के कथित महिमामंडन का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है।
विवादित किताबों को तत्काल प्रभाव से वापस मंगाने के आदेश
मामले में UAPA सहित विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने विवादित किताबों को तत्काल प्रभाव से वापस मंगाने के आदेश दिए हैं, जबकि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देश पर आठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है और एक संविदा कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी गई है।
प्रकाशक के कार्यालय पर छापा मारा
पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने मामले की जांच शुरू करते हुए जम्मू स्थित एक प्रकाशक के कार्यालय पर छापा मारा है। जांच के दौरान कई दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
किन किताबों पर उठा विवाद?
विवाद हिलाल अहमद और संतोष मीना की पुस्तक ' Personalities and Legends of J&K' तथा सुशांत गिरी की 'Great Personalities of Jammu & Kashmir' को लेकर है।
अलगाववादी नेताओं को दिया सम्मान
आरोप है कि इन पुस्तकों में हाफिज सईद के अलावा अलगाववादी नेता मकबूल भट, सैयद अली शाह गिलानी, शब्बीर शाह और मीरवाइज उमर फारूक जैसे व्यक्तियों को प्रभावशाली या सम्मानजनक रूप में प्रस्तुत किया गया है। साथ ही जम्मू-कश्मीर को लेकर भी कुछ आपत्तिजनक शब्दावली इस्तेमाल किए जाने का आरोप है।
स्कूलों में पहुंच चुकी थीं सैकड़ों प्रतियां
अधिकारियों के अनुसार, एक पुस्तक की 123 प्रतियां जम्मू, रामबन और उधमपुर जिलों के स्कूलों में भेजी गई थीं, जबकि दूसरी पुस्तक की 128 प्रतियां जम्मू और बारामूला के सरकारी स्कूलों तक पहुंच चुकी थीं। ये पुस्तकें समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूल लाइब्रेरी के लिए खरीदी गई थीं।
भाजपा ने उठाए सवाल
भाजपा ने पूरे मामले को 'एकेडमिक जिहाद' करार देते हुए विवादित पुस्तकों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पार्टी ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से शिक्षा विभाग की जवाबदेही तय करने की भी मांग की है।
विभाग ने मानी गंभीर लापरवाही
स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर कहा कि पुस्तकों में गंभीर रूप से आपत्तिजनक सामग्री पाई गई है। प्रारंभिक जांच में पुस्तक चयन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों और विशेषज्ञ समितियों की लापरवाही सामने आई है।
विभाग ने संबंधित लेखकों और प्रकाशकों को जम्मू-कश्मीर में ब्लैकलिस्ट करने तथा उनकी प्रकाशित सामग्री वापस लेने के निर्देश भी दिए हैं। मामले की विस्तृत जांच के लिए दो अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिन्हें 30 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं, जिनमें देश की संप्रभुता और अखंडता को खतरे में डालने, वैमनस्य फैलाने, आपराधिक साजिश और उकसावे से संबंधित प्रावधान शामिल हैं, के साथ-साथ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धारा 13 के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!