विश्वविख्यात मंदिर की रेकी करने वाला 'आतंकी': सरकार ने इतने को किया दहशतगर्द घोषित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
केंद्र सरकार ने शनिवार को 23 लोगों को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत आतंकी घोषित किया है। इनमें वह आरोपी भी शामिल है, जिस पर अयोध्या में राम मंदिर और नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय की रेकी करने का आरोप है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि कथित रेकी कब की गई थी।
पाकिस्तान का नागरिक
इस आरोपी की पहचान मोहम्मद मुसादिक के रूप में हुई है। वह पाकिस्तान का नागरिक बताया गया है और उस पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े होने का आरोप है। अधिकारियों का दावा है कि वह आतंकी सरगना हाफिज सईद का रिश्तेदार भी है।
प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े हैं सभी आरोपी
गृह मंत्रालय के मुताबिक, सूची में शामिल सभी 23 लोग जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा, द रेजिस्टेंस फ्रंट और जमात-उद-दावा जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े रहे हैं।
सरकार का कहना है कि ये आरोपी आतंकियों की भर्ती, भारत में घुसपैठ कराने, आतंकी हमलों की साजिश रचने, आतंकवाद के लिए फंड जुटाने, हथियारों की आपूर्ति और अन्य लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराने जैसी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।
17 पाकिस्तानी, 6 जम्मू-कश्मीर के निवासी
घोषित 23 आतंकियों में 17 पाकिस्तान के निवासी हैं। इनमें 7 पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) और 10 पाकिस्तान के अन्य हिस्सों में रह रहे हैं। वहीं, 6 आरोपी जम्मू-कश्मीर के मूल निवासी बताए गए हैं। इन नए नामों के शामिल होने के बाद केंद्र सरकार द्वारा आतंकी घोषित किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 80 हो गई है।
नगरोटा और सुनजवां हमलों से जुड़े होने का आरोप
सरकार ने जिन आतंकियों को सूची में शामिल किया है, उनमें कुछ पर 2016 के नगरोटा आर्मी कैंप हमले और 2022 के सुनजवां आतंकी हमले से जुड़े होने का आरोप है। 29 नवंबर 2016 को जम्मू के नगरोटा आर्मी कैंप पर सेना की वर्दी पहनकर आए तीन आतंकियों ने हमला किया था।
इस हमले में सात सैनिक शहीद हुए थे, जबकि सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में तीनों हमलावर मारे गए थे। जांच एजेंसियों ने इस हमले के पीछे जैश-ए-मोहम्मद की भूमिका बताई थी। इसके बाद 22 अप्रैल 2022 को जम्मू के सुनजवां इलाके में CISF जवानों को ले जा रही बस पर आतंकियों ने हमला किया था।
इस हमले में एक CISF जवान शहीद हुआ था और कई अन्य घायल हुए थे। हमले की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली थी। बाद की जांच में सीमा पार से संचालित आतंकी नेटवर्क की भूमिका सामने आने का दावा किया गया था।
इनको किया आतंकी घोषित
मसूद इलियास कश्मीरी, मोहम्मद मुसादिक उर्फ डॉक्टर, मुफ्ती मुहम्मद असगर खान उर्फ अबू साद, हाफिज अब्दुल शकूर उर्फ कारी जर्रार, अब्दुल्ला जेहादी, गुलाम फरीद, मौलाना इमदाद उल्लाह मक्की, वसीम नूर जाट, फिरदौस अहमद भट, हारून रशीद गनई, बिलाल अहमद मीर, आबिद कयूम लोन, नजीर अहमद गुज्जर, अब्दुल रऊफ उर्फ हाफिज अब्दुल रऊफ, अशफाक अहमद, हाफिज खालिद वलीद, मौलाना सैफुल्ला खालिद, मोहम्मद याकूब, मौलाना यूसुफ तैबी, ओवैस फरूज, कारी याकूब शेख, राणा इफ्तिखार, मोहम्मद शहीद फैसल।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!