साइबर ठगी की जांच में आई तेलंगाना पुलिस: खजराना-पलासिया में कार्रवाई; एक आरोपी सौंपा गया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
साइबर ठगी के एक मामले की जांच के सिलसिले में तेलंगाना पुलिस की टीम रविवार सुबह इंदौर पहुंची। टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से खजराना और पलासिया क्षेत्र में कार्रवाई की। सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई के दौरान इंदौर और भोपाल से तीन लोगों को हिरासत में लिए जाने की भी चर्चा है। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।
कंट्रोल रूम से खजराना थाने पहुंची टीम
जानकारी के अनुसार, तेलंगाना पुलिस की टीम सबसे पहले पलासिया स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद टीम को खजराना थाने भेजा गया, जहां स्थानीय पुलिस ने जांच में सहयोग किया।
स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी की पहचान
खजराना थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने बताया कि तेलंगाना पुलिस साइबर फ्रॉड के एक मामले में एक आरोपी की तलाश में आई थी। स्थानीय पुलिस ने आरोपी की पहचान कराई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे तेलंगाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पलासिया का निवासी, खजराना में रह रहा था
पुलिस के अनुसार, आरोपी मूल रूप से पलासिया थाना क्षेत्र का निवासी है, जबकि वर्तमान में वह खजराना चौराहे के पास रह रहा था। तेलंगाना पुलिस ने नियमानुसार थाने में आमद दर्ज कर कार्रवाई को अंजाम दिया।
जांच जारी, नामों का खुलासा नहीं
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला अभी जांच के अधीन है। इसलिए कार्रवाई से जुड़े आरोपियों के नाम और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां सार्वजनिक नहीं की गई हैं। जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!