किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: घर में अकेली थी; भाई ने देखा तो मचा हड़कंप, कारणों की जांच जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बदनावर।
धार जिले के बदनावर नगर में मंगलवार दोपहर एक 16 वर्षीय किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे और वह घर में अकेली थी। जब छोटा भाई खेलकर घर लौटा तो बहन को पंखे से लटका देख उसके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही परिवार और पड़ोसियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
भाई ने देखा तो मच गई चीख-पुकार
घटना वार्ड 15 (उप जेल के पास) की है। मृतका की पहचान रवीना (पिता भरत कटारा (16) के रूप में हुई है। मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे उसका छोटा भाई खेलकर घर पहुंचा। जैसे ही उसने कमरे में प्रवेश किया, रवीना साड़ी के फंदे से पंखे पर लटकी मिली। यह देखकर उसने तुरंत पड़ोसियों और सब्जी मंडी में काम कर रहे अपने पिता को सूचना दी।
परिजन तत्काल उसे नीचे उतारकर बदनावर सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
15 दिनों से थी गुमसुम, स्कूल भी छोड़ दिया था
मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि रवीना पिछले करीब 15 दिनों से काफी गुमसुम रहती थी। उसने इस वर्ष स्कूल जाना भी बंद कर दिया था। हालांकि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।
पुलिस हर पहलू से कर रही जांचघटना की सूचना मिलते ही बदनावर पुलिस अस्पताल पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई:बिलिंग और माल की डिलीवरी के रिकॉर्ड की जांच; इन शहरों में भी टीमें सक्रिय

मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन:नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी; कर रहे हैं ये मांग

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर:शहर में एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम; इस दिन रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला

इंदौर जिले में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किए आदेश; जिले में औसत से काफी कम वर्षा

एडमिशन के नाम पर 90 से ज्यादा विद्यार्थियों से ठगी:पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन; पैसे और शैक्षणिक दस्तावेज लौटाने की मांग

YouTube को टक्कर देने की तैयारी:Instagram पर भी अपलोड होंगे इतने मिनट तक के वीडियो; टेस्टिंग शुरू

जनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल:कलेक्टर शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं; किया त्वरित निराकरण

वीडियो देखिये, दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:पुलिस कमिश्नर ने अनुकंपा नियुक्ति के तहत दो नव आरक्षकों को दिए नियुक्ति प्रमाण पत्र; जनसेवा करने के लिए किया प्रेरित

स्कूल की गाड़ी पेड़ से टकराई:7 बच्चे घायल; स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल

देवास और सागर शराब कांड की गाज कलेक्टर पर भी गिरी:अब नेहा मीणा को देवास की कमान; दिलीप यादव सागर के नए कलेक्टर

पार्षद पर मुकदमे से कांग्रेस की आवाज नहीं दबेगी चौकसे:दर्ज प्रकरण को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

शराब कांड के बाद देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को हटाया:अब आदित्य मिश्रा होंगे नए पुलिस कप्तान; सागर के एसपी भी बदले गए

इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग:विमान की तकनीकी जांच के चलते रुकी उड़ान; केंद्रीय मंत्री भी इसी से थे जाने वाले

मां नवयुवक गरबा मंडल की प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

कूनो की मादा चीते के 19 महीने के शावक को मारी गोली:इलाज के दौरान मौत की खबर; शरीर से निकले छर्रे, वन विभाग के आधिकारिक बयान का इंतजार

बिना रजिस्ट्री कैसे खुल गया फर्जी खाता:नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल

सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा महिला और पुरुष की मौके पर हुई मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

दिग्गज प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का निधन:हार्ट अटैक से गई जान; 20 साल से ज्यादा समय तक दर्शकों के दिलों पर किया राज

सड़कों पर पानी बहा रहे नगर निगम के जर्जर टैंकर:जिम्मेदार दे रहे बचत की सीख

धर्मनगरी में चलती कार में गैंगरेप और मारपीट:युवती ने लगाया आरोप; दो पर हुआ केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!