खबर
Top News

सड़क किनारे मूंग सुखा रहे परिवार को SUV ने उड़ाया: एक ही परिवार के चार लोगों की मौत; 20 फीट दूर जा गिरे शव

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 अगस्त 2026, 1:36 pm
शेयर करें:
सड़क किनारे मूंग सुखा रहे परिवार को SUV ने उड़ाया

खुलासा फर्स्ट, जयपुर।
फागी क्षेत्र में शुक्रवार शाम रफ्तार का कहर देखने को मिला। खेत से काटी गई मूंग की फसल सड़क किनारे सुखा रहे एक ही परिवार के चार लोगों को तेज रफ्तार SUV ने कुचल दिया। हादसे में पति-पत्नी और उनकी दो बहुओं की मौके पर ही मौत हो गई।

मूंग की फसल सुखा रहे थे
हादसा सरमथुरा-फलोदी मेगा हाईवे पर फागी से करीब तीन किलोमीटर दूर माधोराजपुरा रोड पर शाम लगभग 7:30 बजे हुआ। धामुनियों का मोहल्ला निवासी सत्यनारायण कुम्हार सड़क किनारे मूंग की फसल सुखा रहे थे।

उनकी पत्नी मनमौ्ज और दोनों बहुएं अमृता व शिमला भी काम में हाथ बंटा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार SUV ने चारों को जोरदार टक्कर मार दी।

20 फीट दूर जा गिरे चारों लोग
टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों लोग करीब 20 फीट दूर जा गिरे। पुलिस के अनुसार हादसे में सत्यनारायण (60), उनकी पत्नी मनमौ्ज (55), बहू अमृता (30) और बहू शिमला (25) की मौके पर ही मौत हो गई।

दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
हादसे ने परिवार को गहरा सदमा दिया है। अमृता के पीछे 15 वर्षीय बेटी प्रियंका और 13 वर्षीय बेटा हिमांशु हैं। परिवार पहले ही एक सड़क हादसे में अपने पांच वर्षीय बेटे को खो चुका था। अब एक और हादसे ने परिवार को गहरे दुख में डाल दिया है।

चार मौतों के बाद हाईवे पर प्रदर्शन
हादसे की सूचना मिलते ही फागी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को उप-जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल के बाहर जमा हो गए।

दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई
ग्रामीणों ने मृतक परिवार के लिए मुआवजे की मांग करते हुए जयपुर-भीलवाड़ा मेगा हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम के कारण हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।

आगे की कार्रवाई कर रही पुलिस
DSP अनिल डोरिया और SHO पुष्पेंद्र बंसीवाल के बाद ASP शिवलाल बैरवा और SDO बलबीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की बातचीत के बाद देर रात स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस अब हादसे की परिस्थितियों और SUV चालक के संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

संबंधित समाचार

भारत में पहली बार जेन अल्फा का सैलाब
Top News

भारत में पहली बार जेन अल्फा का सैलाब

5 minutes ago
मंदिर क्षेत्र में फिर गरजा बुलडोजर
Top News

मंदिर क्षेत्र में फिर गरजा बुलडोजर:16 मकान किए जमींदोज; ब्रिज-टनल का रास्ता साफ, लीज हो चुकी थी खत्म

6 minutes ago
रात 3-4 बजे तक चलता था दफ्तर
Top News

रात 3-4 बजे तक चलता था दफ्तर:विदेशी पेमेंट का हिसाब खंगालने पहुंची ईडी टीम

7 minutes ago
दूषित पानी की शिकायत पर पीएचई का सहायक यंत्री निलंबित, उपयंत्री बर्खास्त
Top News

दूषित पानी की शिकायत पर पीएचई का सहायक यंत्री निलंबित, उपयंत्री बर्खास्त:नगर निगम आयुक्त का औचक निरीक्षण; जन विश्वास अभियान में लापरवाही पर गिरी गाज

10 minutes ago
चड्डी उतारू गैंग के चिरकुट चीकू के निकले पर को कुतरेगी पुलिस
Top News

चड्डी उतारू गैंग के चिरकुट चीकू के निकले पर को कुतरेगी पुलिस:किसान को बहाने से ऑफिस बुलाया; बंधक बनाकर गुंडों के साथ पीटा

15 minutes ago
आदिपुरुष की गलती पर मांगी माफी और बोले- न्यूट्रल रहने वाले डरपोक हैं
Top News

आदिपुरुष की गलती पर मांगी माफी और बोले- न्यूट्रल रहने वाले डरपोक हैं:मनोज मुंतशिर का बड़ा बयान; इंदौर की माटी और रंगमंच की नई शुरुआत

16 minutes ago
रील के लिए युवती ने उड़ाई ट्रैफिक नियमों की धज्जियां
Top News

रील के लिए युवती ने उड़ाई ट्रैफिक नियमों की धज्जियां:जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर बनवाई वीडियो; पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई

18 minutes ago
मटका किंग योगेश राठी और लड़कियों का सप्लायर संजय वर्मा पुलिस रडार पर
Top News

मटका किंग योगेश राठी और लड़कियों का सप्लायर संजय वर्मा पुलिस रडार पर:ऑनलाइन बैटिंग में दुबई-नेपाल तक पहुंची सट्टे की डोर

23 minutes ago
पेड़ों पर फिर हाईकोर्ट की ढाल
Top News

पेड़ों पर फिर हाईकोर्ट की ढाल:NGT की अनुमति पेश नहीं कर सका मेट्रो; सैकड़ों पेड़ों की कटाई पर रोक बरकरार

28 minutes ago
एशियन गेम्स से पहले भारत को बड़ा झटका
Top News

एशियन गेम्स से पहले भारत को बड़ा झटका:स्टार पहलवान डोप टेस्ट में फेल; मेडल की उम्मीदों को झटका

29 minutes ago
महापौर और अध्यक्ष ने रोकी एमआईसी बनने की राह
Top News

महापौर और अध्यक्ष ने रोकी एमआईसी बनने की राह:विधायक को दे रहे दांव

about 1 hour ago
भाजपा अध्यक्ष की AI तस्वीर पर हाई-वोल्टेज ड्रामा
Top News

भाजपा अध्यक्ष की AI तस्वीर पर हाई-वोल्टेज ड्रामा:कांग्रेस पार्षद पर केस; राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला दर्ज

about 1 hour ago
त्योहार पर हाहाकार शकर सत्तर पार
Top News

त्योहार पर हाहाकार शकर सत्तर पार:शकर के बेतहाशा बढ़े भाव ने मोदी सरकार की उड़ाई नींद; सख्त एक्शन शुरू

about 1 hour ago
Ola-Rapido पर RTO का शिकंजा
Top News

Ola-Rapido पर RTO का शिकंजा:अब इन बाइकों पर होगी कार्रवाई

about 1 hour ago
UCC का बढ़ा विरोध
Top News

UCC का बढ़ा विरोध:यहां मुस्लिम महिलाओं का प्रदर्शन; इस शहर में मुफ्ती की तीखी टिप्पणी

about 1 hour ago
अफसरों को नोटिस का असर
Top News

अफसरों को नोटिस का असर:CM हेल्पलाइन में D से A ग्रेड पहुंचा यह शहर; प्रदेश में गुना के बाद आया दूसरे नंबर पर

about 2 hours ago
उधार दिए रुपए मांगने पहुंची महिला से मारपीट
Top News

उधार दिए रुपए मांगने पहुंची महिला से मारपीट:जातिसूचक टिप्पणी और धमकी देने का भी लगाया आरोप; पुलिस से शिकायत

about 2 hours ago
सीमेंट फैक्ट्री में धमाका
Top News

सीमेंट फैक्ट्री में धमाका:3 इंजीनियरों की मौत; ओवरहीटिंग के बाद हुआ ब्लास्ट

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:लाइसेंस टीवी चैनल बेचकर कमाई; ZEEFLIX ऐप का आरोपी गिरफ्तार, शिकायत पर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, लग्जरी कारों की खरीद भी जांच के दायरे में

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक से टकराई यात्रियों की कार; पति-पत्नी सहित 3 की मौत; कुबेरेश्वर धाम जा रहे थे 11 लोग

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!