खबर
Top News

महिला की संदिग्ध मौत: पति से अलग रह रही थी; दो लिव-इन पार्टनर एक-दूसरे पर लगा रहे हत्या का आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 जुलाई 2026, 5:22 pm
शेयर करें:
महिला की संदिग्ध मौत

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के हजीरा थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पति से अलग रह रही महिला पिछले कुछ समय से दो पुरुषों के साथ रह रही थी।

महिला की मौत के बाद दोनों पुरुष एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे प्रेम संबंधों से जुड़े विवाद (लव ट्रायंगल) से जोड़कर देख रही है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

पति से अलग होकर ग्वालियर में रहने लगी थी
मृतका आरती धाकड़ मूल रूप से मुरैना जिले के कैलारस की रहने वाली थीं। करीब 12 वर्ष पहले उनकी शादी शिवपुरी निवासी अतर सिंह से हुई थी। दंपती के दो बच्चे भी हैं।

पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते करीब तीन साल पहले आरती पति का घर छोड़कर ग्वालियर आ गई थीं। यहां उन्होंने किराए के मकान में रहकर ई-रिक्शा चलाना शुरू किया और अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं।

दो लोगों के साथ रह रही थी
जांच में सामने आया है कि ग्वालियर में रहने के दौरान आरती की पहचान धर्मेंद्र दोहरे और बाद में उसके रिश्तेदार संजू दोहरे से हुई। पुलिस के मुताबिक, कुछ समय बाद तीनों एक ही मकान में साथ रहने लगे। इसी घर में अब आरती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है।

नाबालिग भाई ने लगाए गंभीर आरोप
मामले में नया मोड़ तब आया जब मृतका के 17 वर्षीय भाई ने पुलिस को बयान दिया। उसने आरोप लगाया कि धर्मेंद्र और संजू ने मिलकर उसकी बहन की हत्या की है।

परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना के बाद धर्मेंद्र मृतका का मोबाइल फोन अपने साथ ले गया। पुलिस मोबाइल की लोकेशन ट्रैक कर रही है, ताकि घटना से जुड़े अहम सुराग मिल सकें।

दो महीने पहले भी हुआ था कथित हमला
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह जानकारी भी सामने आई है कि करीब दो महीने पहले धर्मेंद्र पर आरती को ग्वालियर किले से नीचे धक्का देने का आरोप लगा था। उस घटना में महिला के पैर में गंभीर चोट आई थी। पुलिस इस पुराने मामले को भी वर्तमान जांच से जोड़कर देख रही है।

पुलिस को हत्या की आशंका
हजीरा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम संबंधों से जुड़े विवाद का प्रतीत होता है और हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि, मृतका के शरीर पर बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं, इसलिए मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल से जुड़े सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 9 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 9 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 10 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 10 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 10 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 10 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 10 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 10 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 10 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 11 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 11 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 11 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 11 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 11 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 11 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 11 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 11 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 11 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 11 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!