पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला: 8 पुलिसकर्मियों सहित 14 की मौत; 22 घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इस्लामाबाद।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में रविवार को पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला हुआ। धमाके में 8 पुलिसकर्मियों सहित 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
पुलिस ने रोका तो हमलावर ने खुद को उड़ाया
पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हमला काबल पुलिस स्टेशन के गेट पर हुआ। स्वात के जिला पुलिस अधिकारी उमर खान के अनुसार, एक संदिग्ध युवक पुलिस स्टेशन के गेट पर पहुंचा था।
पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर तलाशी लेने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका और कथित तौर पर खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। घटना के बाद पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
पास में चल रही थी आतंकवाद विरोधी रैली
धमाके के समय नजदीक स्थित काबल चौक पर आतंकवाद के खिलाफ शांति रैली आयोजित की जा रही थी। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल थे। प्रदर्शनकारी स्वात में बढ़ती आतंकी घटनाओं का विरोध करते हुए क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बहाल करने की मांग कर रहे थे।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आतंकवाद खत्म करना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि असुरक्षा का माहौल जारी रहा तो लोगों में आक्रोश और बढ़ सकता है।
राष्ट्रपति जरदारी ने दिए जांच के निर्देश
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हमले में हुई मौतों पर दुख जताते हुए घटना की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने भी हमले की निंदा करते हुए पुलिस महानिरीक्षक से रिपोर्ट मांगी है।
उन्होंने कहा कि शांति के दुश्मनों को उनके मंसूबों में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। वहीं प्रांत के गवर्नर फैसल करीम कुंडी ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह के हमलों से देश का मनोबल नहीं तोड़ा जा सकता।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास

सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार:मामला जर्जर मकान की दीवार गिरने से गई जान का

अगस्त में छोड़ने का ऐलान:सितंबर में वापसी; अब 2032 तक संभालेंगे इस समूह की कमान

चंदन नगर फिर नंबर-1:सराफा दूसरी बार फिसड्डी

इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च:हाईकोर्ट ने मांगा पूरा हिसाब; लाभार्थियों का डेटा भी तलब

अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा:फाइन शार्पनिंग शॉप की आड़ में चल रहा था कारखाना; सामान और मशीनरी बरामद

3 जालसाजों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज आरोपी फरार

अपराधी जा पहुंचा हत्या के आरोपी की पैरवी करने:आरोपी मानसिंह राजावत की गिरफ्तारी के बाद श्री राजपूत करणी सेना ने किया प्रदर्शन

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा:कांग्रेस ने इतने लाख और जमा किए; इस नेता ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल

सिंफनी, रजवाड़ी और टिंबकटू रेस्टोरेंट में फैली हुई थी गंदगी:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

मोदी नहीं जाएंगे वानप्रस्थ की राह पर:ब्रिक्स, मोदी और भागवत का रिटायर्ड महात्म्य

देखिए वीडियो:बीजेपी अध्यक्ष का जबरदस्त रोड शो; हर 10 फीट पर स्वागत मंच, इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों की फ्री रजिस्ट्री का आगाज

भक्तों ने ली शपथ:खड़े हनुमान वहीं रहेंगे

पत्नी के शौक पूरे करने कर्ज में डूबा युवक:बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार; सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिला सुराग

चंदा मामा दूर के… कविता में ‘गुड़’ की जगह छप गया आपत्तिजनक शब्द:किताब पर विवाद; हाईकोर्ट पहुंचा मामला

इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष:स्वामित्व योजना की करेंगे शुरुआत; सीएम बोले-एमपी फ्री रजिस्ट्री देने वाला देश का पहला राज्य

कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप:एसपी ऑफिस में पानी में दिया; FIR दर्ज

बैंक लोन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई:इतने करोड़ की संपत्ति अटैच; गांव में तीन भूखंड कुर्क

छात्रावास प्रदर्शन मामले में 12 नेताओं पर FIR:छात्राओं को उकसाने का आरोप; स्टूडेंट्स ने किया था पैदल मार्च और चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!