निजी अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ ऐसी हरकत: हाउसकीपिंग कर्मचारी ने की जबर्दस्ती की कोशिश; आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में हाउसकीपिंग का काम करने वाले एक कर्मचारी ने डॉक्टर के रेस्ट रूम में घुसकर उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार तड़के की है। 30 वर्षीय महिला डॉक्टर अस्पताल में ड्यूटी के दौरान रेस्ट रूम में आराम कर रही थीं। इसी दौरान अस्पताल का हाउसकीपिंग कर्मचारी निलेश रायकवार बिना किसी अनुमति और बिना दस्तक दिए कमरे के अंदर पहुंच गया।
हाथ पकड़कर मुंह दबाने की कोशिश
महिला डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि अचानक कमरे में किसी को देखकर वह घबरा गईं। उन्होंने कर्मचारी से कमरे में आने का कारण पूछा, लेकिन आरोपी ने जवाब देने के बजाय उनके साथ गलत हरकत शुरू कर दी। आरोप है कि उसने डॉक्टर का हाथ पकड़ लिया और दूसरे हाथ से उनका मुंह दबाने की कोशिश की। अचानक हुई इस घटना से महिला डॉक्टर घबरा गईं, लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी का विरोध किया। उन्होंने आरोपी को जोर से धक्का दिया और खुद को छुड़ाकर कमरे से बाहर निकल आईं।
शोर सुनकर पहुंचे कर्मचारी
डॉक्टर के चिल्लाने की आवाज सुनकर अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक आरोपी वहां से भाग चुका था। अस्पताल स्टाफ ने महिला डॉक्टर को संभाला और पूरे घटनाक्रम की जानकारी अस्पताल प्रबंधन को दी।
घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। विजय नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और महिला डॉक्टर के बयान दर्ज किए। बाद में पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी निलेश रायकवार के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
विजय नगर पुलिस ने महिला डॉक्टर की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना को लेकर अस्पताल के कर्मचारियों और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जाएगी, ताकि पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की जा सके।
फाइनेंस कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर पर भी छेड़छाड़ का आरोप
विजय नगर थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का एक और मामला सामने आया है। यहां एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम कर चुकी महिला कर्मचारी ने कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला कर्मचारी ने लगाए गंभीर आरोप
पीड़िता का आरोप है कि कंपनी में नौकरी के दौरान ऑपरेशन मैनेजर कुलदीप राजपूत लगातार उसके साथ अभद्र व्यवहार करता था। महिला ने शिकायत में कहा है कि आरोपी कई बार उसके साथ अनुचित तरीके से छूने की कोशिश करता था और ऑफिस आने-जाने के दौरान उसका पीछा भी करता था। महिला का आरोप है कि आरोपी की हरकतों से परेशान होकर उसने कंपनी प्रबंधन से इसकी शिकायत भी की थी। लेकिन उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय कंपनी ने उसे ही नौकरी से हटा दिया।
शिकायत के बाद दर्ज हुआ केस
नौकरी जाने के बाद महिला ने पूरे मामले की लिखित शिकायत विजय नगर थाने में दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी ऑपरेशन मैनेजर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि के लिए कंपनी के कर्मचारियों, प्रबंधन और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जाएगी। साथ ही आरोपी पक्ष का बयान भी दर्ज किया जाएगा।
दोनों मामलों की जांच जारी
विजय नगर थाना क्षेत्र में सामने आए इन दोनों मामलों ने कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर अस्पताल में महिला डॉक्टर से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, वहीं दूसरी ओर निजी कंपनी की पूर्व कर्मचारी ने अपने वरिष्ठ अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों में अलग-अलग जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!