नीट री-एग्जाम देने वाले छात्र ने की आत्महत्या: परिवार के लिए छोड़ा भावुक संदेश; कहा-अगले जन्म में फिर आपका बेटा बनूंगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, हिंगोली।
महाराष्ट्र के हिंगोली में एक 18 वर्षीय छात्र सुशील धागे ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले छात्र ने अपनी मां और परिवार के लिए एक भावुक वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया था, जिसे देखकर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
डॉक्टर बनने का था सपना
सुशील हिंगोली शहर के अष्टविनायक नगर का रहने वाला था। वह पढ़ाई में मेधावी छात्र था और 10वीं कक्षा में 92 प्रतिशत अंक हासिल कर चुका था। उसका सपना डॉक्टर बनने का था और वह NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
परिजनों ने तनाव की बात कही
परिजनों के अनुसार, हाल ही में हुई री-NEET परीक्षा के बाद वह काफी परेशान रहने लगा था। उनका कहना है कि परीक्षा अपेक्षा से अधिक कठिन लगने के कारण वह भविष्य को लेकर चिंतित था। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छह महीने पहले पिता का हुआ था निधन
परिवार के मुताबिक, करीब छह महीने पहले बीमारी के चलते सुशील के पिता का निधन हो गया था। इसके बाद परिवार कठिन दौर से गुजर रहा था। परिजनों का कहना है कि पिता चाहते थे कि उनका बेटा डॉक्टर बने और इसी लक्ष्य के लिए सुशील लगातार मेहनत कर रहा था।
जांच जारी
परिवार की तलाश के दौरान बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान सुशील धागे के रूप में की। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!