परीक्षा में नकल की पर्ची मिलने के बाद हॉस्टल गई छात्रा की मौत: इनको हटाया गया
KHULASA FIRST
संवाददाता

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में 12वीं की छात्रा की मौत के बाद हंगामा
परिजन और विद्यार्थियों ने की कार्रवाई व मुआवजे की मांग
खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में मंगलवार को 17 वर्षीय छात्रा की मौत का मामला सामने आया। छात्रा कक्षा 12वीं के कला संकाय में पढ़ती थी और हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी।
घटना के बाद स्कूल परिसर में आक्रोश फैल गया। विद्यार्थियों और परिजनों ने हॉस्टल के बाहर प्रदर्शन कर प्राचार्य, वार्डन, अधीक्षक और संबंधित शिक्षिका को हटाने के साथ मुआवजे की मांग की।
मामले में कार्रवाई करते हुए प्राचार्य नरेंद्र गंगवाल को पद से हटाकर जनजातीय कार्य विभाग, रतलाम में अटैच कर दिया गया है।
परीक्षा के दौरान मिली थी नकल की पर्ची
जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह छात्रा 12वीं की त्रैमासिक परीक्षा दे रही थी। अर्थशास्त्र की परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात शिक्षक एमडी सिराजुद्दीन ने उसके पास नकल की पर्ची देखी। इसके बाद साथी शिक्षिका प्रीति लांबा से छात्रा की तलाशी कराई गई, जिसमें पर्ची मिलने की बात सामने आई।
शिक्षिका के अनुसार छात्रा की कॉपी ले ली गई और उसे परीक्षा कक्ष से बाहर जाने के लिए कहा गया। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि छात्रा के खिलाफ कोई औपचारिक नकल प्रकरण दर्ज नहीं किया गया था। शिक्षकों को उम्मीद थी कि छात्रा अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांगने के बाद दोबारा परीक्षा में शामिल हो सकती है।
हालांकि, छात्रा परीक्षा कक्ष से निकलकर सीधे हॉस्टल चली गई। स्कूल स्टाफ को इसकी जानकारी नहीं थी।
कमरे में छात्रा को देखकर मचा हड़कंप
वार्डन रेखा पारगी के अनुसार वह सुबह प्राचार्य के पास गई थीं और बाद में हॉस्टल लौटीं। छात्रा जिस कमरे में रहती थी, वहां कुल आठ छात्राएं रहती थीं।
परीक्षा समाप्त होने के बाद दो छात्राएं लक्षिता और हर्षिता हॉस्टल पहुंचीं। कमरे में छात्रा को देखकर उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचा और छात्रा को नीचे उतारा गया।
हॉस्टल में रहने वाले छात्रा के भाई आकाश को भी सूचना दी गई। पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस और एफएसएल टीम ने की जांच
घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी नीलम बघेल, एफएसएल अधिकारी डॉ. अतुल मित्तल, थाना प्रभारी पिंकी आकाश सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की।
तहसीलदार मनीष जैन और राजस्व निरीक्षक कोमल चारेल भी विद्यालय पहुंचे। उन्होंने प्राचार्य, वार्डन और संबंधित शिक्षिका से घटना को लेकर जानकारी ली। शाम को जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त प्रियंका राय ने भी स्कूल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
छात्रा के परिजनों और विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन
घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रा के परिजन और विद्यालय के अन्य विद्यार्थी आक्रोशित हो गए। शाम करीब 6 बजे हॉस्टल के बाहर प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए प्राचार्य, वार्डन, अधीक्षक और संबंधित शिक्षिका को हटाने की मांग की। साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग भी रखी गई।
इसके बाद प्रशासन ने प्राचार्य नरेंद्र गंगवाल को हटाकर जनजातीय कार्य विभाग रतलाम में अटैच कर दिया।
प्राचार्य बोले- पढ़ाई को लेकर छात्रा पर दबाव नहीं था
प्राचार्य नरेंद्र गंगवाल ने कहा कि छात्रा पर पढ़ाई को लेकर किसी तरह का दबाव नहीं था। परीक्षा के दौरान उसके पास पर्ची मिलने की जानकारी ड्यूटी पर मौजूद शिक्षिका ने दी थी।
वहीं संबंधित शिक्षिका का कहना है कि छात्रा को सिर्फ परीक्षा कक्ष से बाहर जाने के लिए कहा गया था और उसके खिलाफ कोई प्रकरण नहीं बनाया गया था।
देवास जिले की रहने वाली थी छात्रा
मृत छात्रा देवास जिले के मेवाड़ पंथ क्षेत्र की रहने वाली बताई गई है। वह करीब छठी कक्षा से इसी आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसका भाई भी इसी विद्यालय के हॉस्टल में रहकर कक्षा 10वीं में पढ़ाई कर रहा है।
घटना के बाद परिवार में मातम है। पुलिस मामले की परिस्थितियों और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पहले भी विवादों में रहा है विद्यालय
सैलाना का एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लंबे समय से आदिवासी विद्यार्थियों की शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां कक्षा 6वीं से 12वीं तक हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई होती है।
प्रवेश निर्धारित सीटों के लिए लिखित परीक्षा के आधार पर होता है, जिसके कारण मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों से अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थी यहां पढ़ने आते हैं।
विद्यालय पूर्व में भी विवादों में रह चुका है। करीब आठ वर्ष पहले परिसर में बने आवास में एक शिक्षक की मौत का मामला सामने आया था। इसके अलावा समय-समय पर विद्यार्थियों ने भोजन और हॉस्टल व्यवस्थाओं को लेकर भी शिकायतें और विरोध किए हैं।
कुछ माह पहले हॉस्टल वार्डन के डर से एक छात्र के हॉस्टल छोड़कर चले जाने का मामला भी सामने आया था। बाद में उसे तीन दिन बाद तलाश लिया गया था।
फिलहाल मंगलवार को हुई छात्रा की मौत के बाद स्कूल की व्यवस्थाओं और घटना से जुड़े पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

पांच घंटे चक्काजाम के बाद झुका निगम:विद्यार्थियों की मांगें मानी

कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट:स्टूडेंट के सिर पर बोतल फोड़ी; चेन गुम और मोबाइल टूटने का भी आरोप

मिसाइल वाले बयान से गरमाई सियासत:काैन बोला- ‘माई के लाल हो तो बताओ कब लॉन्च करोगे’; विधायक के बयान पर इस नेता ने किया पलटवार

‘पप्पू’ से ‘डोकरा’ तक भाजपा को राहुल से इतना डर क्यों लगता है:राहुल के एक दिन के दौरे से आखिर मालवा के गढ़ में डर किस बात का

इस तारीख से बदलेगा UPI पेमेंट का नियम:2000 से ऊपर के कुछ ट्रांजैक्शन पर लगेगा इतना चार्ज; जानिए किन पर पड़ेगा असर

तीन मिनट में जलेंगे इतने लाख दीपक:हर वॉलंटियर को जलाने होंगे इतने दीये; इतने हजार लोग नदी तट को करेंगे रोशन

कवरेज के दौरान हादसा:चैनल का हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश; पायलट और फोटो जर्नलिस्ट सहित 3 लोगों की मौत

300 साल पुराना चिंताहरण मंदिर:जहां गणेशजी खड़े और नृत्य मुद्रा में देते हैं दर्शन

भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज:विदेश मंत्रालय का कड़ा विरोध; पाक अफसर तलब

अवैध अहातों और ओवर रेटिंग पर अब वार:आबकारी के अफसर भी नपेंगे

वृद्धाश्रम के वृद्धजन को दिखाई फिल्म ‘हनुमान अंश’:आकाश विजयवर्गीय ने जन्मदिन पर किया वादा निभाया

पत्नी हुई लापता:तलाश में दर-दर भटक रहा पति

बड़े ब्रांड्स के किचन में गंदगी का खुलासा:खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने की कार्रवाई

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का हवन-पूजन:मंदिर में किया हनुमान चालीसा का पाठ; की सफलता की कामना

किराए के कमरे में मिला मजदूर का शव:दो दिन पुराना था; मकान मालिक ने कमरे में देखा

19.50 लाख लेकर तीन प्लॉट का सौदा:असली मालिक निकला कोई और रिटायर्ड एसआई ने कमिश्नर से लगाई गुहार

लाखों का कैश देखा तो मालिक से वफादारी भूल गया ड्राइवर

गोलीकांड:इस संत के भाई को हाई कोर्ट से राहत; जिला अदालत ने खारिज की थी जमानत

बाइक पर बैठा था तस्कर:तलाशी में एमडी ड्रग्स निकली

जुए के अड्डे पर दबिश के बाद बड़ा एक्शन:3 पुलिसकर्मी निलंबित; टीआई पर संरक्षण का आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!