आवारा कुत्ते ने मासूम का चेहरा नोचा: मशक्कत कर चंगुल से छुड़ाया; 55 टांके लगे, हालत गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
जिले की महिदपुर तहसील के देलवाड़ी गांव में आवारा कुत्तों ने मासूम पर हमला कर दिया। घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय मासूम माही पर अचानक एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची के चेहरे को बुरी तरह नोच डाला, जिससे उसका चेहरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हालत नाजुक होने पर बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया है।
खेलते-खेलते हुआ हमला
जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह माही (3) पिता कालू सिंह अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता उस पर झपट पड़ा और चेहरे पर कई जगह काट लिया। कुत्ते ने आंख के नीचे, नाक, गाल, होंठ और कान के पास गंभीर घाव कर दिए। बच्ची दर्द से चीखती रही, जिसके बाद परिजन और आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया।
चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त
घटना के तुरंत बाद परिजन बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार हमले में चेहरे की त्वचा एक तरफ से उधड़ गई थी और अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। घाव इतने गहरे थे कि टांके लगाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।
टांकों से रोका गया ब्लड लॉस
निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र कैथवाल और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शशांक सक्सेना की टीम ने बच्ची की आपात सर्जरी की। डॉक्टरों ने करीब 55 टांके लगाकर रक्तस्राव को नियंत्रित किया। बच्ची को एंटी-रेबीज वैक्सीन भी लगाई गई।
आंख की रोशनी पर खतरा
डॉ. शशांक सक्सेना ने बताया कि बच्ची की आंख के बेहद करीब गहरा घाव है। प्राथमिक स्तर पर सर्जरी कर आंख को बचाने का प्रयास किया गया है, लेकिन चोट गंभीर होने के कारण आंख की रोशनी प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है।
आगे का इलाज इंदौर में
डॉक्टरों के अनुसार स्थानीय स्तर पर जितना उपचार संभव था, वह किया जा चुका है। बेहतर इलाज और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा के लिए बच्ची को इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर लोगों में चिंता और आक्रोश है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:इतने लाख की इतनी बाइक बरामद; मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!