खबर
Top News

राज्यस्तरीय अधिकारियों ने जाना कचरा प्रबंधन का तंत्र: एएमडीए के अध्ययन दौरे का समापन; नौ राज्यों के प्रतिनिधिमंडल ने की समीक्षा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 अगस्त 2026, 12:52 pm
शेयर करें:
राज्यस्तरीय अधिकारियों ने जाना कचरा प्रबंधन का तंत्र

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एसोसिएशन ऑफ म्युनिसिपैलिटीज एंड डेवलपमेंट अथॉरिटीज एएमडीए नई दिल्ली द्वारा इंदौर में आयोजित तीन दिवसीय अध्ययन दौरा कल संपन्न हुआ। 30 जुलाई से शुरू आयोजन का संचालन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड के सदस्य, सचिव एवं एएमडीए अध्यक्ष गुलजार नटराजन के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य देश के विभिन्न नगरीय निकायों को इंदौर के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा शहरी प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली से परिचित कराना था।

दौरे में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश के 26 वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। प्रतिनिधिमंडल ने इंदौर नगर निगम की प्रमुख परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण किया, जिसमें राजशाही गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, जीरो वेस्ट जू, केसरबाग आरआरआर सेंटर, गोवर्धन प्लांट, मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी, बायो रेमेडिएशन साइट, स्लज हाईजिनाइजेशन प्लांट, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, डिजिटल गवर्नेंस सिस्टम और जनभागीदारी मॉडल शामिल रहे।

नवाचारों की तकनीकी जानकारी दी...सत्र के दौरान नगर निगम के अपर आयुक्त प्रखर सिंह तथा स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारीअर्थ जैन ने प्रतिनिधियों को इंदौर की स्वच्छता रणनीति, प्रशासनिक व्यवस्था और नवाचारों की तकनीकी जानकारी दी।

इसके अतिरिक्त, नगर निगम की सूचीबद्ध संस्थाओं बेसिक म्युनिसिपल वेस्ट वेंचर्स एवं फीडबैक फाउंडेशन के विशेषज्ञों ने कचरा प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं पर सत्र संचालित किए।

एएमडीए के निदेशक, सह-सचिव कल्याण सहाय मीणा ने बताया कि ऐसे अध्ययन दौरों से नगरीय निकायों के बीच तकनीकी ज्ञान का आदान-प्रदान होता है, जिससे सफल शहरी मॉडलों को अन्य राज्यों में लागू करने में सुगमता आती है। सहभागी अधिकारियों ने इंदौर की कचरा प्रसंस्करण प्रणाली एवं प्रशासनिक कार्यशैली की समीक्षा करते हुए इसे अपने क्षेत्रों में क्रियान्वित करने की बात कही।

संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
Top News

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

about 16 hours ago
हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक
Top News

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

about 17 hours ago
जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा
Top News

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

about 17 hours ago
UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध
Top News

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

about 17 hours ago
70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा
Top News

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

about 17 hours ago
ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले
Top News

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

about 17 hours ago
धर्मनगरी में युवा धर्म संसद
Top News

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

about 17 hours ago
यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने
Top News

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

about 18 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

about 18 hours ago
इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस
Top News

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

about 18 hours ago
देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता
Top News

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

about 18 hours ago
शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
Top News

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

about 18 hours ago
पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार
Top News

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

about 18 hours ago
समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती
Top News

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

about 18 hours ago
पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ
Top News

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

about 18 hours ago
पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान
Top News

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

about 19 hours ago
शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम
Top News

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

about 19 hours ago
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल
Top News

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

about 19 hours ago
बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका
Top News

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!