तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर: ठेकेदार की मौत; ममेरा भाई गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
रायसेन रोड स्थित छावनी पठार के पास शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 32 वर्षीय ठेकेदार की जान चली गई, जबकि उसका ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के दो हिस्से हो गए।
पेंटिंग ठेकेदारी का कार्य करता था मृतक
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान रायसेन जिले के रहने वाले शेख अमजद (32) के रूप में हुई है। वह पेंटिंग ठेकेदारी का कार्य करते थे। शनिवार शाम वह मंडीदीप स्थित एक निर्माणाधीन साइट का निरीक्षण करने पहुंचे थे। साइट से लौटते समय वह अपने ममेरे भाई के साथ बाइक से 11 मील बायपास होते हुए रायसेन रोड के रास्ते घर जा रहे थे।
ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक को टक्कर मार दी
रात के समय छावनी पठार के समीप पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह शेख अमजद ने दम तोड़ दिया।
ममेरे भाई का उपचार जारी
उनके ममेरे भाई का अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर बिलखिरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर थाने ले गई। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
जांच शुरू
रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि फरार चालक की जल्द पहचान की जा सके।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!