खबर
Top News

प्रदोष महापर्व पर आज विशेष महाप्रसादी का होगा वितरण

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 अगस्त 2026, 3:55 pm
शेयर करें:
प्रदोष महापर्व पर आज विशेष महाप्रसादी का होगा वितरण

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महाकाल सेना और खुलासा फर्स्ट द्वारा श्रावण माह में अखंड रामायण पाठ और ड्रायफ्रूट्स मिक्स फलाहारी खिचड़ी व रामरोटी-रामभाजी के वितरण का आयोजन श्रावण के पहले दिन से जारी है।

वहीं आज प्रदोष महापर्व पर विशेष महाप्रसादी का वितरण होगा, जिसमें गरमागरम रामरोटी-रामभाजी, ड्रायफ्रूट्स मिक्स आलू पेटिस, ड्रायफ्रूट्स मिक्स खीर, ड्रायफ्रूट्स मिक्स पुलाव, ड्रायफ्रूट्स मिक्स साबूदाने की खिचड़ी, गरमगरम पापड़ और आरओ का चिल्ड पानी का वितरण होगा। वहीं 26वें दिन सावन के चौथे सोमवार पर हजारों भक्तों ने रिमझिम बारिश के बीच उत्साहपूर्वक जय श्री महाकाल का उद्घोष कर महाप्रसादी ग्रहण की।

एबी रोड एलआईजी गुरुद्वारे के पास खुलासा फर्स्ट कार्यालय पर महाकाल सेना और खुलासा फर्स्ट द्वारा श्रावण माह में अखंड रामायण पाठ का भी आयोजन किया जा रहा है, जो पूरे माह चलेगा।

इसी तरह श्रावण माह में शिव भक्तों को महाप्रसादी का वितरण भी जारी रहेगा। एबी रोड पर खुलासा फर्स्ट के स्टॉल पर शाम से ही महाप्रसादी का वितरण शुरू हो जाता है, जो देर रात तक आने वाले श्रद्धालुओं को श्रद्धा के साथ वितरित किया जा रहा है।

गत दिवस सावन के अंतिम सोमवार पर महाप्रसादी में गरमागरम रामरोटी- रामभाजी, केसरिया खोपरापाक, साबूदाने के बड़े (चटनी के साथ), ड्रायफ्रूट्स मिक्स साबूदाने की खिचड़ी, वेजिटेबल मिक्स पुलाव, पापड़ के साथ चिल्ड आरओ वाटर का वितरण किया गया। बैठकर महाप्रसादी ग्रहण करने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था भी रही। महाप्रसादी वितरण देर रात तक जारी रहा। भक्तगण प्रसादी लेकर जय श्री महाकाल का उद्घोष कर रहे थे।

संबंधित समाचार

ब्रिज पर तीन तरफ से वाहन फंसे
Top News

ब्रिज पर तीन तरफ से वाहन फंसे:बारिश के बीच लगा लंबा जाम; ट्रैफिक पुलिस नदारद

less than a minute ago
कपड़े की दुकान और बेकरी में भीषण आग
Top News

कपड़े की दुकान और बेकरी में भीषण आग:लाखों का सामान जलकर राख; फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे में काबू पाया

9 minutes ago
युवती से छेड़छाड़
Top News

युवती से छेड़छाड़:विरोध पर परिवार को पीटा; सगाई से नाराज युवक साथियों के साथ घर पहुंचा, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

11 minutes ago
एक लाख से कम का चेक अस्वीकृत करने पर बवाल
Top News

एक लाख से कम का चेक अस्वीकृत करने पर बवाल:एक लाख से कम का चेक अस्वीकृत करने पर बवाल

18 minutes ago
मिस्त्री ने लगाई फांसी
Top News

मिस्त्री ने लगाई फांसी:पत्नी और साले पर धमकाने का आरोप; पुलिस ने जब्त किया सुसाइड नोट

25 minutes ago
ताला बंद कर कार्रवाई या सौदेबाजी का खेल
Top News

ताला बंद कर कार्रवाई या सौदेबाजी का खेल:वन विभाग की संदिग्ध कार्यप्रणाली; धार रोड टिंबर मार्केट में छापेमारी के दौरान मीडिया को बाहर रखा

27 minutes ago
इस केस में कैबिनेट का फैसला टला
Top News

इस केस में कैबिनेट का फैसला टला:अब सुप्रीम कोर्ट में देगी सरकार एफिडेविट; 31 अगस्त को सुनवाई

29 minutes ago
राजस्व विभाग में तहसीलदार व नायब तहसीलदार पदस्थापना पर मनमानी
Top News

राजस्व विभाग में तहसीलदार व नायब तहसीलदार पदस्थापना पर मनमानी:3-4 साल से जमे अफसरों को मलाईदार पद

35 minutes ago
बड़ी कार्रवाई
Top News

बड़ी कार्रवाई:6 संदिग्ध गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड और आतंकी संगठन के पोस्टर बरामद

43 minutes ago
प्राकृतिक संपदा की रक्षा में वन विभाग का योगदान महत्वपूर्ण
Top News

प्राकृतिक संपदा की रक्षा में वन विभाग का योगदान महत्वपूर्ण:सीएम डॉ. मोहन यादव ने पदोन्नत अधिकारियों-कर्मचारियों को लगाए स्टार

about 1 hour ago
त्योहार से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

त्योहार से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:650 किलो संदिग्ध मावा किया जब्त; बस स्टैंड पर उतारते की पकड़ा

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अनूठा अंदाज में रील बनाना पड़ा भारी; बनाया इतने हजार का चालान

about 1 hour ago
सड़क हादसे में महिला की मौत
Top News

सड़क हादसे में महिला की मौत:मिस्त्री ने पत्नी और साले का नाम लिखकर की आत्महत्या

about 1 hour ago
मंत्री के घर से आधा किमी दूर चाकूबाजी करने वाले धराए
Top News

मंत्री के घर से आधा किमी दूर चाकूबाजी करने वाले धराए:खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद जागी पुलिस

about 1 hour ago
महू-इंदौर से माता नगरी के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
Top News

महू-इंदौर से माता नगरी के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन:रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव

about 1 hour ago
IAS अफसर की कोर्ट का फर्जी आदेश
Top News

IAS अफसर की कोर्ट का फर्जी आदेश:हाईकोर्ट में पेश कर जमीन कब्जाने की कोशिश; वकील और कंपनी जांच के घेरे में

about 1 hour ago
तलवार लहराकर व्यापारियों को धमकाया, कार फोड़ी
Top News

तलवार लहराकर व्यापारियों को धमकाया, कार फोड़ी:दहशत के बाद लामबंद हुए व्यवसायी; शिकायत देकर लगाई सुरक्षा की गुहार

about 2 hours ago
स्वाइन फ्लू पर स्वास्थ्य विभाग की नई गाइडलाइन
Top News

स्वाइन फ्लू पर स्वास्थ्य विभाग की नई गाइडलाइन:सामान्य सर्दी-बुखार में टेस्ट नहीं; मरीज तीन श्रेणियों में बांटे

about 2 hours ago
फ्यूल टैंक में हेरोइन का लॉकर ट्रक में भी गुप्त कैविटी
Top News

फ्यूल टैंक में हेरोइन का लॉकर ट्रक में भी गुप्त कैविटी:केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की एमपी और यूपी में कार्रवाई

about 2 hours ago
राशन माफिया का खुलासा
Top News

राशन माफिया का खुलासा:जनता ने दबोचे दो मुनाफाखोर

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!