इस मंदिर के अन्नक्षेत्र में पहली बार दक्षिण भारतीय प्रसादी: अब इडली; सांभर, पोंगल और पुलिहोरा भी मिलेगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक नई पहल शुरू की जा रही है। मंदिर समिति ने पहली बार निःशुल्क अन्नक्षेत्र में दक्षिण भारतीय पारंपरिक प्रसादी शामिल करने का निर्णय लिया है। अब सप्ताह में दो दिन श्रद्धालुओं को इडली, सांभर, पोंगल, पुलिहोरा, पायसम और रसम जैसे व्यंजन भी प्रसाद के रूप में परोसे जाएंगे।
हर दिन 9 हजार श्रद्धालु ग्रहण करते हैं प्रसादी
महाकाल मंदिर का निःशुल्क अन्नक्षेत्र पूरी तरह दानदाताओं के सहयोग से संचालित होता है। यहां प्रतिदिन दो शिफ्ट में करीब 9 हजार श्रद्धालु भोजन प्रसादी ग्रहण करते हैं।
अब तक श्रद्धालुओं को भोजन में रोटी, दाल, चावल, दो प्रकार की सब्जियां और कई अवसरों पर श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित मिठाई भी प्रसाद के रूप में परोसी जाती रही है।
प्रतिदिन सुबह करीब 10 बजे भगवान महाकालेश्वर को भोग अर्पित करने के बाद यही भोजन श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप वितरित किया जाता है।
मंगलवार और शुक्रवार को मिलेगा दक्षिण भारतीय भोजन
मंदिर समिति ने देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और विविधता को ध्यान में रखते हुए सप्ताह में दो दिन विशेष दक्षिण भारतीय प्रसादी देने का निर्णय लिया है।
प्रत्येक मंगलवार श्रद्धालुओं को इडली, सांभर, स्टीम चावल, मौसमी सब्जी, पोंगल मिलेगा। इसी प्रकार प्रत्येक शुक्रवार प्रसादी में पुलिहोरा (इमली राइस), पायसम, रसम, मौसमी सब्जी, स्टीम चावल मिलेगा।
देशभर के श्रद्धालुओं को मिलेगा अपने क्षेत्र का स्वाद
मंदिर समिति का मानना है कि महाकालेश्वर मंदिर में देश के हर हिस्से से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में दक्षिण भारत के पारंपरिक व्यंजनों को प्रसादी में शामिल करने से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव के साथ अपने क्षेत्र के स्वाद का भी आनंद मिलेगा।
नई व्यवस्था मंगलवार से लागू होगी और इसके तहत सप्ताह में दो दिन दक्षिण भारतीय प्रसादी नियमित रूप से श्रद्धालुओं को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
संबंधित समाचार

स्कीम 94 में चला नगर निगम का बुलडोजर

आंगनवाड़ी में बच्चों को पोषण आहार की जगह नमक-पूड़ी:वायरल वीडियो पर जांच शुरू

छात्राओं की काॅशन मनी खा गई हॉस्टल संचालिका:मांगने पर बनाती है अजब-गजब बहाने

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वीडियो देखिये, राज्यसभा में पेपर लीक मुद्दे पर खरगे का सरकार पर हमला:बोले- केवल सजा बढ़ाने से नहीं रुकेगी गड़बड़ी

बाघ संरक्षण मॉडल दुनिया के लिए मिसाल:जंगल से गांव तक दिख रहा बदलाव

रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर:इतने हजार की घूस पर लोकायुक्त की कार्रवाई; एक दिन बाद होने वाला था रिटायरमेंट

वीडियो देखिये, प्रदेश में निवेश को मिलेगी नई रफ्तार:मुख्यमंत्री बोले- ग्वालियर को बड़ी सौगात; टेलीकॉम और डिफेंस सेक्टर में हजारों करोड़ का निवेश

किसानों का आंदोलन आज समाप्त होने के आसार:60% मूंग खरीदी का ऐलान

सावन के पहले दिन बाबा की नगरी में झमाझम बारिश:दो घंटे तक बरसे मेघ; कई इलाकों में जलभराव और जाम

फर्जी एनओसी मामले में तत्कालीन प्रभारी कार्यपालन यंत्री हुआ गिरफ्तार:अवंतिका गैस एजेंसी प्रकरण में एमपीआईडीसी के तत्कालीन अधिकारी से पूछताछ

नीट पेपर लीक आंदोलन से जुड़े बड़े चेहरे का दावा:'इस पार्टी में शामिल होने का ऑफर मिला; लेकिन कभी जॉइन नहीं करूंगा'

सड़क निर्माण एजेंसी का ठेका निरस्त करने के निर्देश:लापरवाह इंजीनियरों को थमाया नोटिस

भाजयुमो अध्यक्ष पद को लेकर मंथन तेज:दतिया चुनाव के बाद हो सकती है घोषणा; ये नाम सबसे आगे

नगर निगम और सिनेमा मालिक आमने-सामने

वीडियो देखिये, वंदे भारत ट्रेन में सवार होकर कहां जा रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक:देश की रेल व्यवस्था पर गर्व जताया; अब लद्दाख की यात्रा पर

वाटर हाॅर्वेस्टिंग और शिकायतों पर आयुक्त हुए सख्त:क्षितिज सिंघल ने ली मैराथन समीक्षा बैठक

ट्रेंचिंग ग्राउंड टंकी में दो दिन से पड़ा हुआ है मरा हुआ कुत्ता:सड़ा हुआ पानी पी रहे पीएम आवास योजना के रहवासी

पीओके को 'पाकिस्तानी कश्मीर' लिखने पर भारत की आपत्ति:कहा; यह हमारा अभिन्न हिस्सा

हथियार सप्लाई चेन पर एसटीएफ ने बोला धावा:पांच देसी पिस्टलों के साथ दो तस्कर दबोचे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!