खबर
Top News

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या: पहले किया पत्थर से हमला; फिर सिर पर मारी रॉड, चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 अगस्त 2026, 11:21 am
शेयर करें:
बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या

खुलासा फर्स्ट, छतरपुर।
बड़ामलहरा क्षेत्र के बमनौरा कलां गांव में जमीन विवाद के चलते 50 वर्षीय महिला सुनती बाई अहिरवार की उसके ही बेटे जाहर उर्फ रंगाराव अहिरवार ने हत्या कर दी। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है, जबकि मामले का खुलासा रविवार को हुआ।

जमीन बेचने को लेकर हुआ था विवाद
जानकारी के मुताबिक सुनती बाई अपने दोनों बेटों के साथ रहती थीं। उनके नाम कृषि भूमि थी और इसी जमीन को बेचने को लेकर उनका छोटे बेटे जाहर से विवाद चल रहा था। जाहर जमीन बेचना चाहता था, जबकि उसकी मां इसके विरोध में थीं। पुलिस के मुताबिक इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

पहले पत्थर से हमला, फिर सिर पर रॉड मारी
घटना के वक्त घर में सुनती बाई और उनका बेटा जाहर ही मौजूद थे। बड़ा बेटा जगदीश घर से बाहर था। आरोप है कि रात करीब 11 बजे जमीन को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और जाहर ने मां पर हमला कर दिया। बताया गया कि आरोपी ने पहले पत्थर से हमला किया, जिससे महिला के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं।

इसके बाद लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार किया गया। गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसी
महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम जब घर पहुंची तो महिला खून से लथपथ हालत में मिली। जांच के बाद उसकी मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल की जांच शुरू की।

सीएफएसएल टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

शव के पास बैठा था आरोपी बेटा
एसपी रजत सकलेचा के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अपनी मां के साथ मारपीट कर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला की मौत हो चुकी थी और उसका बेटा शव के पास ही बैठा मिला। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक जाहर शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। फिलहाल जमीन विवाद को हत्या की प्राथमिक वजह माना जा रहा है।

आज को कोर्ट में पेश होगा आरोपी
रामटोरिया चौकी प्रभारी राजकपूर सिंह बघेल ने बताया कि सुनती बाई की हत्या के आरोप में उनके बेटे जाहर उर्फ रंगाराव अहिरवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और आरोपी को नियमानुसार सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अब हत्या के पीछे जमीन विवाद के अलावा अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 5 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 6 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 6 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 6 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 6 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 6 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 6 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 7 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 7 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 7 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 7 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 7 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 7 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 7 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 7 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 7 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 7 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 7 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!