गर्मी से कुछ हद तक राहत: पारी लुढ़का; जानिये लू कितने दिन नहीं सताएगी, कब से फिर बढ़ेगा तापमान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भीषण गर्मी से जूझ रहे इंदौरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में 43 डिग्री तक पहुंचे तापमान के बाद अब मौसम के तेवर नरम पड़े हैं। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान गिरकर 39 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जिससे दिन में गर्मी का असर पहले की तुलना में कम महसूस किया जा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, 23 अप्रैल के बाद से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार और गुरुवार को जहां पारा 40 डिग्री के आसपास था, वहीं शुक्रवार को यह घटकर 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है।
हालांकि दिन में राहत के बावजूद रात का तापमान अभी भी लोगों को परेशान कर रहा है। शुक्रवार रात पारा बढ़कर 26.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री ज्यादा है। इसके चलते रात में उमस और गर्मी का अहसास बना हुआ है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इंदौर में अगले 10 से 12 दिनों तक गर्मी से कुछ राहत बनी रहेगी। इस दौरान तापमान 39 से 40 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
मौसम में इस बदलाव के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। पश्चिमी और पूर्वी मध्यप्रदेश में गुजर रही ट्रफ लाइन, सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हो रही बारिश के चलते आने वाली हवाएं ठंडी हो गई हैं, जिससे तापमान में गिरावट आई है।
हालांकि यह राहत ज्यादा दिनों तक रहने वाली नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार मई के तीसरे सप्ताह से एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ेगा और महीने के अंत में नौतपा शुरू होने के साथ ही तापमान में तेज बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
संबंधित समाचार

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!