गर्मी से कुछ राहत: स्वास्थ्य विभाग ने फिर भी क्या सलाह दी; कितना रहा अधिकतम तापमान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भीषण गर्मी से लोगों को अब कुछ राहत मिलने लगी है। पिछले तीन दिनों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है, जिससे तपिश का असर कम हुआ है। मौसम में यह बदलाव राजस्थान में सक्रिय सिस्टम के कारण आया है, जिससे गर्म हवाओं की रफ्तार धीमी हो गई है। इसका असर इंदौर समेत आसपास के इलाकों में भी देखने को मिल रहा है।
रविवार को जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं लगातार गिरावट के बाद बुधवार को यह 40.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है। तेज धूप के बावजूद लू के थपेड़ों से राहत महसूस की जा रही है।
हालांकि रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस था, जो बुधवार को बढ़कर 25.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। गुरुवार को भी दिन के तापमान में हल्की गिरावट के आसार हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी के प्रभाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सीएमएचओ डॉ. माधव प्रसाद हसानी के अनुसार, लू और अत्यधिक गर्मी से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, खासकर बुजुर्गों, बच्चों, खिलाड़ियों और धूप में काम करने वाले श्रमिकों को अधिक खतरा रहता है।
लू के प्रमुख लक्षणों में पसीना न आना, त्वचा का गर्म और सूखा होना, चक्कर आना, उल्टी, सिरदर्द और बेहोशी शामिल हैं। विभाग ने अपील की है कि ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें और लापरवाही न बरतें।
बचाव के लिए सलाह दी गई है कि भरपूर पानी पिएं और खाली पेट न रहें। चाय, कॉफी और शराब का सेवन कम करें। हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें और सिर ढककर रखें। दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। बाहर निकलते समय छतरी और सनग्लास का उपयोग करें। साथ ही ओआरएस, नारियल पानी, छाछ और नींबू पानी जैसे तरल पदार्थों का सेवन करते रहें।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!