तीन मिनट में जलेंगे इतने लाख दीपक: हर वॉलंटियर को जलाने होंगे इतने दीये; इतने हजार लोग नदी तट को करेंगे रोशन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर, गुरुवार शाम 7 बजे शिप्रा तट पर होने वाले भव्य दीपोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
इस बार शिप्रा के घाटों पर 25 लाख से ज्यादा दीपक एक साथ जलाने का लक्ष्य रखा गया है। आयोजन की सबसे बड़ी चुनौती इतने कम समय में सभी दीपों को प्रज्ज्वलित करना है। इसके लिए नगर निगम ने सेक्टर, सब-सेक्टर और ब्लॉक स्तर पर पूरी व्यवस्था तैयार की है।
दीपोत्सव में करीब 26 हजार वॉलंटियर्स दीप जलाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। एक ब्लॉक में 225 दीप सजाए जाएंगे और इन्हें जलाने के लिए दो वॉलंटियर्स तैनात रहेंगे। दोनों को मिलकर महज तीन मिनट में 225 दीप जलाने होंगे।
मुख्य कार्यक्रम रामघाट पर होगा। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित अन्य अतिथि शामिल होंगे।
हर ब्लॉक में 225 दीप, दो वॉलंटियर्स की जिम्मेदारी
दीपोत्सव क्षेत्र को 7 प्रमुख सेक्टर और 250 सब-सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक ब्लॉक में 225 दीप सजाए जाएंगे। इन्हें निर्धारित समय में जलाने के लिए दो वॉलंटियर्स की ड्यूटी लगाई जाएगी।
एक ब्लॉक में 225 दीप होने के कारण एक वॉलंटियर के हिस्से में करीब 112 दीप आएंगे। तीन मिनट में लक्ष्य पूरा करने के लिए दोनों वॉलंटियर्स को बेहद तेज गति से काम करना होगा। औसतन एक दीप को करीब 1.6 सेकेंड में जलाना होगा।
दीप प्रज्ज्वलन के लिए वॉलंटियर्स को पहले से ही दीप, तेल, रुई की बाती, कपूर, माचिस और मोमबत्ती समेत जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। व्यवस्था में किसी तरह की कमी न रहे, इसके लिए 16 सितंबर को ट्रायल भी कराया जाएगा।
26 हजार वॉलंटियर्स संभालेंगे दीप जलाने की जिम्मेदारी
नगर निगम कमिश्नर अभिलाष मिश्रा के अनुसार, अलग-अलग संगठनों से जुड़े करीब 26 हजार वॉलंटियर्स दीप प्रज्ज्वलन की जिम्मेदारी संभालेंगे।
हर वॉलंटियर को पहले से उसका ब्लॉक और दीपों की संख्या बता दी जाएगी। इससे आयोजन के दौरान भीड़ और अव्यवस्था से बचते हुए सभी स्थानों पर दीप एक साथ जलाने की कोशिश की जाएगी।
इन घाटों पर जगमगाएंगे लाखों दीप
दीपोत्सव के लिए शिप्रा तट के कई प्रमुख घाटों और क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इनमें केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, दत्त अखाड़ा, भूखी माता, महाकाल लोक और रामघाट के दो सेक्टर प्रमुख हैं।
योजना के मुताबिक अलग-अलग घाटों पर दीपों को निर्धारित समय पर एक साथ प्रज्ज्वलित किया जाएगा। इसके बाद कुछ ही मिनटों में शिप्रा का पूरा तट लाखों दीपों की रोशनी से जगमगा उठेगा।
2023 में जले थे 18 लाख से ज्यादा दीप
उज्जैन में इससे पहले 2023 में भी बड़े स्तर पर दीपोत्सव आयोजित किया गया था। उस दौरान 18 लाख से ज्यादा दीपक जलाए गए थे, जिसे रिकॉर्ड के तौर पर दर्ज किया गया था।
इस बार आयोजन का पैमाना और बड़ा किया गया है। शिप्रा तट पर 25 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित करने की तैयारी है।
शहर के साथ गांवों में भी जलेंगे लाखों दीप
दीपोत्सव को सिर्फ शिप्रा तट तक सीमित नहीं रखा गया है। अभियान के तहत जिले के करीब 4 लाख 55 हजार हितग्राही अपने-अपने घरों पर भी दीप प्रज्ज्वलित करेंगे।
इससे दीपोत्सव का आयोजन शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों तक भी पहुंचेगा और बड़ी संख्या में घरों में भी दीप जलाए जाएंगे।
जीरो-वेस्ट इवेंट बनाने की तैयारी
नगर निगम ने दीपोत्सव को जीरो-वेस्ट इवेंट के रूप में आयोजित करने की योजना बनाई है। घाटों पर कचरा न फैले और आयोजन के दौरान निकलने वाले अपशिष्ट का तत्काल प्रबंधन किया जा सके, इसके लिए स्वच्छता टीमों को घाट और सेक्टर के हिसाब से जिम्मेदारी दी गई है।
दीपोत्सव समाप्त होते ही घाटों पर विशेष सफाई अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए टीमों को पहले से तैनात किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

‘पप्पू’ से ‘डोकरा’ तक भाजपा को राहुल से इतना डर क्यों लगता है:राहुल के एक दिन के दौरे से आखिर मालवा के गढ़ में डर किस बात का

परीक्षा में नकल की पर्ची मिलने के बाद हॉस्टल गई छात्रा की मौत:इनको हटाया गया

इस तारीख से बदलेगा UPI पेमेंट का नियम:2000 से ऊपर के कुछ ट्रांजैक्शन पर लगेगा इतना चार्ज; जानिए किन पर पड़ेगा असर

कवरेज के दौरान हादसा:चैनल का हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश; पायलट और फोटो जर्नलिस्ट सहित 3 लोगों की मौत

300 साल पुराना चिंताहरण मंदिर:जहां गणेशजी खड़े और नृत्य मुद्रा में देते हैं दर्शन

भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज:विदेश मंत्रालय का कड़ा विरोध; पाक अफसर तलब

अवैध अहातों और ओवर रेटिंग पर अब वार:आबकारी के अफसर भी नपेंगे

वृद्धाश्रम के वृद्धजन को दिखाई फिल्म ‘हनुमान अंश’:आकाश विजयवर्गीय ने जन्मदिन पर किया वादा निभाया

पत्नी हुई लापता:तलाश में दर-दर भटक रहा पति

बड़े ब्रांड्स के किचन में गंदगी का खुलासा:खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने की कार्रवाई

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का हवन-पूजन:मंदिर में किया हनुमान चालीसा का पाठ; की सफलता की कामना

किराए के कमरे में मिला मजदूर का शव:दो दिन पुराना था; मकान मालिक ने कमरे में देखा

19.50 लाख लेकर तीन प्लॉट का सौदा:असली मालिक निकला कोई और रिटायर्ड एसआई ने कमिश्नर से लगाई गुहार

लाखों का कैश देखा तो मालिक से वफादारी भूल गया ड्राइवर

गोलीकांड:इस संत के भाई को हाई कोर्ट से राहत; जिला अदालत ने खारिज की थी जमानत

बाइक पर बैठा था तस्कर:तलाशी में एमडी ड्रग्स निकली

जुए के अड्डे पर दबिश के बाद बड़ा एक्शन:3 पुलिसकर्मी निलंबित; टीआई पर संरक्षण का आरोप

किसानों का धरना:योजना निरस्त करने की मांग; संगठनों ने कहा- आजीविका और भविष्य पर पड़ रहा असर

टॉपर्स ध्यान दें!:ई-स्कूटी की राशि का नहीं किया सही इस्तेमाल तो होगी वसूली; FIR की भी तैयारी

आरती का स्पीकर बजा तो निकाल ली तलवार और महिला पर टूट पड़े:गणेश मूर्ति स्थापना को लेकर पड़ोसियों में खूनी संघर्ष
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!