10 ग्राम से ज्यादा एमडी के साथ पकड़ाया तस्कर: डिलीवरी देने आया था
KHULASA FIRST
संवाददाता

पुलिस को देखकर भागने लगा, घेराबंदी कर पकड़ा, ड्रग्स नेटवर्क को लेकर आरोपी से पूछताछ जारी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एमडी ड्रग्स की डिलीवरी देने पहुंचे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस को देखते ही भागने लगा, लेकिन पहले से की गई घेराबंदी के चलते उसे पकड़ लिया गया।
तलाशी में उसके पास से 10.80 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 27 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उक्त वह ड्रग्स वह कहां से लेकर आया था और इसकी डिलीवरी किसे देने वाला था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी विनोद पिता रमेश थोरात (34), निवासी पंचमूर्ति नगर, राज मोहल्ला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। टीआई सहर्ष यादव ने बताया मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी टीपीएस-9, बिचौली हप्सी मेन रोड पर एमडी ड्रग्स की डिलीवरी देने आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया गया और संदिग्ध की घेराबंदी की गई। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर निगरानी शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध विनोद थोरात वहां पहुंचा।
पुलिस की मौजूदगी का आभास होते ही वह भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 10.80 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने ड्रग्स जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ड्रग्स के स्रोत और डिलीवरी लेने वाले व्यक्ति को लेकर गुमराह करने वाले जवाब दे रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी एमडी कहां से लेकर आया था और इसके पीछे कौन लोग सक्रिय हैं। साथ ही डिलीवरी किस व्यक्ति को दी जानी थी, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।
रिमांड पर लेकर होगी नेटवर्क की पड़ताल... पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। रिमांड के दौरान आरोपी से एमडी ड्रग्स के सप्लायर, खरीदार और उसके संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!