खबर
Top News

साहब! वो मुझे मार डालेगा: एक महीने बाद सच हो गई दहशत; मामला मंदिर ट्रस्टी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या का

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 जून 2026, 3:28 pm
शेयर करें:
साहब! वो मुझे मार डालेगा

5 केस वाला बदमाश खुला घूमता रहा, 40 शिकायतों के बाद भी नहीं रुका आतंक

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अन्नपूर्णां थाना क्षेत्र में कल सुबह हुई मंदिर ट्रस्टी की हत्या उन चेतावनियों की मौत भी है जिन्हें बार-बार नजरअंदाज किया गया। 70 वर्षीय मंदिर ट्रस्टी कैलाशचंद्र मोदी एक महीने पहले ही पुलिस और प्रशासन से कह चुके थे वो मुझे मार डालेगा।

उन्होंने खतरे की आशंका जताते हुए शिकायतें की, आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी बताया, मंदिर पर कब्जे और गुंडागर्दी की जानकारी दी, लेकिन सब कुछ कागजों में दबा रह गया।

आखिरकार कल सुबह आशंका हकीकत बन गई, जब आरोपी ने डंडों से बुजुर्ग ट्रस्टी को मौत के घाट उतार दिया।

कल सुबह अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र स्थित 150 साल पुराने बारामत्था बगीची शिव-हनुमान मंदिर के ट्रस्टी कैलाशचंद्र मोदी की हत्या हो गई। हत्या ने पुलिस और प्रशासनिक तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हत्या का आरोप मंदिर के चौकीदार मुकेश शर्मा पर है, जिसके खिलाफ मारपीट, धमकी, अवैध हथियार और वसूली जैसे पांच आपराधिक मामले दर्ज थे। परिजनों के अनुसार मुकेश लंबे समय से मंदिर परिसर में दबाव बनाकर कब्जे की कोशिश कर रहा था।

उस पर शराबखोरी, जुआ-सट्टा और श्रद्धालुओं से अभद्रता के आरोप भी थे। 8 दिसंबर 2025 को मंदिर में मरम्मत रुकवाने को लेकर कैलाश मोदी पर हमला किया था। उस मामले में एफआईआर दर्ज हुई, लेकिन आरोपी कुछ समय बाद फिर सक्रिय हो गया।

कैलाश मोदी ने पुलिस, प्रशासन और जनसुनवाई में करीब 40 शिकायतें की थीं। 13 मई को पुलिस कमिश्नर, कलेक्टर, एसीपी और थाना प्रभारी को दिए आवेदन में उन्होंने स्पष्ट लिखा था कि आरोपी कभी भी उनकी हत्या कर सकता है।

आरोपी के खिलाफ जिलाबदर और बॉन्डओवर की कार्रवाई भी शुरू हुई, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। कल सुबह आरोपी नशे में मंदिर पहुंचा। विवाद बढऩे पर डंडा लेकर कैलाश मोदी के पीछे दौड़ा।

जान बचाने के लिए बुजुर्ग ट्रस्टी गुरुद्वारे की ओर भागे, लेकिन आरोपी ने पीछा नहीं छोड़ा और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर घायल मोदी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी लगातार डंडे बरसाता दिखाई दे रहा है।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, पांच सितारा होटल की रसोई में गंदगी का राज
Top News

वीडियो देखिये, पांच सितारा होटल की रसोई में गंदगी का राज:फूड एंड ड्रग जांच में कई खामियां सामने आईं; वेज-नॉनवेज सामग्री एक ही फ्रीजर में मिली

about 9 hours ago
भाजयुमो में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल
Top News

भाजयुमो में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल:12 जिलों में नए जिलाध्यक्ष-महामंत्री नियुक्त; इंदौर भोपाल सहित कई जिले होल्ड पर

about 9 hours ago
वीडियो देखिए, फोरलेन मुआवजे की मांग पर कलेक्ट्रेट घेराव
Top News

वीडियो देखिए, फोरलेन मुआवजे की मांग पर कलेक्ट्रेट घेराव:किसानों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, रात में भी लगाए नारे

about 10 hours ago
योगासन में दिखेगा हुनर
Top News

योगासन में दिखेगा हुनर:दो लाख से ज्यादा के नकद पुरस्कार; राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय जज करेंगे मूल्यांकन

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, होटल में छापे के दौरान हंगामा
Top News

वीडियो देखिये, होटल में छापे के दौरान हंगामा:कवरेज को लेकर वीडियो जर्नलिस्ट से अधिकारी ने की बदसलूकी

about 11 hours ago
गैस वाहन से रिसाव और आग
Top News

गैस वाहन से रिसाव और आग:चौराहे पर थम गया ट्रैफिक; पुलिस से फायर ब्रिगेड तक सभी हुए अलर्ट

about 11 hours ago
झाड़ू पर बवाल
Top News

झाड़ू पर बवाल:निगमकर्मी और रहवासी भिड़े; सिर फूटा तो थाने पहुंचा मामला

about 12 hours ago
विवि में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल
Top News

विवि में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल:गेट टूटने के मामले में पांच गिरफ्तार; 10 पर एफआईआर

about 12 hours ago
18 को डिस्चार्ज,19 को मौत
Top News

18 को डिस्चार्ज,19 को मौत:एच1एन1 मरीज की सूचना नहीं देने पर अस्पताल को सीएमएचओ का नोटिस

about 12 hours ago
पांच साल से नहीं खुल रहा था मुंह, अब मिली राहत
Top News

पांच साल से नहीं खुल रहा था मुंह, अब मिली राहत:शहर में पहली बार मरीज के जबड़े के हिसाब से बना कृत्रिम जोड़

about 12 hours ago
दूषित पानी कांड की जांच पूरी
Top News

दूषित पानी कांड की जांच पूरी:600 से ज्यादा पन्नों की रिपोर्ट हाईकोर्ट में सीलबंद; 36 मौतों की जिम्मेदारी पर 25 को होगा खुलासा

about 13 hours ago
शादी का झांसा देकर महिला से 1.27 करोड़ खर्च करवाए
Top News

शादी का झांसा देकर महिला से 1.27 करोड़ खर्च करवाए:लग्जरी लाइफ के लिए बदलता रहा नंबर-ठिकाना; आरोपी गिरफ्तार

about 13 hours ago
करोड़ों के लालच में किशोर की हत्या
Top News

करोड़ों के लालच में किशोर की हत्या:मेडिकल स्टूडेंट बनकर की दोस्ती; प्राइवेट पार्ट निकालकर बेचने की थी साजिश, तालाब में क्राइम सीन रीक्रिएट

about 13 hours ago
लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
Top News

लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:पूर्व जज की अध्यक्षता में कमेटी गठित; बल प्रयोग से लेकर एफआईआर तक होगी जांच

about 13 hours ago
बोरियों में ही उग आया गेहूं
Top News

बोरियों में ही उग आया गेहूं:गरीबों के राशन की दुर्दशा; भड़के ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 14 hours ago
मंगलनाथ मंदिर चोरी का खुलासा
Top News

मंगलनाथ मंदिर चोरी का खुलासा:महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार, दानपेटी-पंखा बरामद

about 14 hours ago
स्वाइन फ्लू की दस्तक
Top News

स्वाइन फ्लू की दस्तक:एच1एन1 के 6 मरीज मिले; अस्पतालों में ओपीडी 10 हजार पार, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

about 14 hours ago
छात्रा का अपहरण
Top News

छात्रा का अपहरण:एक महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म; पड़ोसी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

about 15 hours ago
MP के कॉलेजों में एडमिशन का एक और मौका
Top News

MP के कॉलेजों में एडमिशन का एक और मौका:UG-PG के लिए फिर शुरू होगा रजिस्ट्रेशन; तारीख बढ़ी

about 15 hours ago
छात्रा की मौत से मचा हड़कंप
Top News

छात्रा की मौत से मचा हड़कंप:पहली मंजिल पर दुपट्टे से लटका मिला शव; 112 की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!