श्रेष्ठा जोशी बनीं भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष: माधुरी जायसवाल महामंत्री; दोनों एक ही वार्ड की निवासी, विधायक गोलू शुक्ला ने दिखाई ताकत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आखिरकार लंबी खींचतान के बाद कल भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष श्रेष्ठा जोशी को बना दिया गया। उनके साथ महामंत्री माधुरी जायसवाल को बनाया है। इन नियुक्तियों में विधायक गोलू शुक्ला ने अपनी ताकत दिखा दी है।
दोनों ही नेत्री क्षेत्र क्र. 3 की निवासी हैं। अध्यक्ष पद के लिए वृंदा गौड़ का नाम नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा व अन्य नेताओं की ओर से चलाया जा रहा था, लेकिन उनके बेटे सर्वजीत गौड़ के पार्टी पदाधिकारी होने से एक ही परिवार को दो पद न देने के कारण दौड़ में पीछे रह गईं।
दोनों एक ही विधानसभा क्षेत्र तो ठीक, एक ही वार्ड क्र. 58 की निवासी भी हैं। श्रेष्ठा जोशी सदर बाजार में रहती हैं, जबकि माधुरी जायसवाल शंकरबाग मरीमाता चौराहा के पास की निवासी हैं। दोनों ही नेत्री काफी सक्रिय हैं और पार्टी के कार्यक्रमों में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करती रही हैं।
श्रेष्ठा इंदौर ही नहीं, प्रदेश में भी कई दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं। वे अन्य राज्यों में भी पार्टी का कामकाज कर चुकी हैं। काफी सक्रिय और बहुत अच्छी वक्ता भी हैं। पेशे से आहार विशेषज्ञ श्रेष्ठा भाजपा के भीतरी समीकरणों में एकदम फिट बैठती हैं और गुटबाजी से दूर अपना काम करती हैं। उन्हें महिला मोर्चा की नगराध्यक्ष बनाकर पार्टी ने युवाओं को लुभाने की कोशिश की है।
युवाओं को अधिक महत्व दे रही भाजपा
दरअसल, पिछले कुछ वक्त से जेन-जी का दौर चल रहा है। दिल्ली में जंतर-मंतर पर युवाओं के प्रदर्शन के बाद से भाजपा युवाओं को अधिक महत्व दे रही है। देश की कुल आबादी का आधा लगभग 75 करोड़ युवा हैं, इसी को दृष्टिगत रखते हुए युवाओं को आगे लाकर पद दिए जा रहे हैं।
इंदौर में श्रेष्ठा जोशी को महिला मोर्चा की नगराध्यक्ष बनाने का निर्णय इसी दृष्टि से लिया गया है। उनका नाम इस पद के लिए चल रहे नामों में शुरू से शामिल था और अंतत: बाजी उनके हाथ ही लगी।
महिला अधिकारों के लिए काफी सक्रिय रही हैं माधुरी... उनके साथ महामंत्री बनाई गई माधुरी जायसवाल भी पार्टी में काफी सक्रिय हैं। वे भी अच्छी वक्ता और कुशल संगठक मानी जाती हैं। वे कांग्रेस से आई हैं और जब कांग्रेस में थीं तब रामबाग क्षेत्र में गैस पाइप लाइन से कनेक्शन करवाने के अलावा शंकरबाग क्षेत्र में जनभागीदारी से सड़क बनवाई।
उन्होंने अपनी निर्भया संस्था बना रखी है, जिसके माध्यम से वे महिलाओं के साथ उत्पीड़न आदि को रोकने के लिए काम करती हैं। उनकी संस्था को बीएसएफ की फर्स्ट और 15वीं बटालियन भी सहयोग करती हैं। उन्हें भी पार्टी ने काफी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
इन नियुक्तियों से एक बात साफ हो गई कि पार्टी अब युवाओं को पर्याप्त महत्व देगी और उन्हें आगे लाकर जिम्मेदारियां सौंपेगी। माधुरी जायसवाल कांग्रेस से आई हैं। जब वे कांग्रेस में थी तब गैस पाइप लाइन के कनेक्शन दिलवाने के अलावा शंकरबाग कालोनी की सडक़ों का निर्माण जनभागीदारी से कराया। डेढ़ हजार से ज्यादा महिलाओं को जोड़ा है।
वृंदा गौड़ की उम्र बन गई बाधा
वृंदा गौड़ भी क्षेत्र क्र. 3 की निवासी हैं और काफी वक्त से पार्टी में सक्रिय हैं। वे हर कार्यक्रम में सक्रिय रही हैं। पिछले दिनों जब प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी पराजंपे इंदौर आई थीं तो वृंदा ही आगे रही थीं, लेकिन कहा जा रहा है कि उनकी उम्र नियुक्ति में बाधा बन गई। पार्टी को युवाओं को आगे लाना था, इसलिए वृंदा के नाम पर विचार नहीं हुआ। हालांकि उन्हें प्रदेश में लिए जाने की चर्चा है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!