हिस्ट्रीशीटर के घर फायरिंग: बेटे के पैर में लगी गोली; अस्पताल में भी किया हमला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में शनिवार तड़के गैंगवार की घटना सामने आई। कुख्यात बदमाश लल्लू रईस के अशोका गार्डन स्थित घर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में लल्लू रईस के बेटे इमरान के पैर में गोली लग गई।
8–10 बदमाशों ने किया हमला
जानकारी के अनुसार, शादाब गेट और उसके गिरोह के 8 से 10 साथियों ने सुबह करीब 5:45 बजे शंकर गार्डन स्थित घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी इमरान का पीछा करते हुए घर तक पहुंचे थे।
पैर को छूते हुए निकल गई गोली
इमरान जैसे ही घर पहुंचा, आरोपियों ने पीछे से उस पर गोली चला दी। जान बचाने के लिए वह तुरंत घर के अंदर घुस गया और गेट बंद कर लिया। इस दौरान चली एक गोली उसके पैर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गया।
अस्पताल परिसर में भी चली गोलियां
घायल इमरान को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। आरोप है कि बदमाश अस्पताल परिसर तक पहुंच गए और वहां भी फायरिंग की, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
गोलियां अस्पताल की खिड़की और दीवार पर जा लगीं। लल्लू रईस का कहना है कि अस्पताल में भी उन पर फायरिंग की गई, हालांकि वह बाल-बाल बच गए।
पुरानी रंजिश बताई जा रही वजह
लल्लू रईस के अनुसार करीब दो साल पहले इमरान ने शादाब गेट के भाई पर हमला किया था, जिसमें उसकी उंगलियां कट गई थीं। उसी रंजिश का बदला लेने के लिए यह हमला किया गया।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस के मुताबिक मामला अशोका गार्डन थाना क्षेत्र और कोहेफिजा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। दोनों थानों की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
अनिल बाजपेयी (एसीपी) के अनुसार घटना की जांच की जा रही है और हमीदिया अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!