शिवसेना नेता हत्याकांड: पत्नी-बेटी के सामने मारी थी गोली; तीन दोषियों को उम्रकैद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बहुचर्चित शिवसेना नेता एवं रेस्टोरेंट संचालक रमेश साहू हत्याकांड में करीब छह साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार मिश्रा की अदालत ने तीन आरोपियों को हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
दोषियों पर अर्थदंड भी लगाया
कोर्ट ने दोषियों पर अर्थदंड भी लगाया है। यह सनसनीखेज वारदात 2 सितंबर 2020 को तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के उमरीखेड़ा स्थित नाइन नाइस रेस्टोरेंट में हुई थी।
अभियोजन के अनुसार, आरोपी लूट की नीयत से रेस्टोरेंट में घुसे थे। विरोध करने पर उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक एवं शिवसेना नेता रमेश साहू को उनकी पत्नी गीता साहू और बेटी जया साहू के सामने गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की और उनके गहने लूटकर फरार हो गए।
आठ आरोपियों को किया था गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने जांच के दौरान धार जिले के कुक्षी क्षेत्र के लोहार गांव निवासी विजय उर्फ इज्जू, सुनील चौहान, प्रेम सिंह सहित कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच पूरी होने पर अदालत में चालान पेश किया गया, जिसके बाद मामले की सुनवाई शुरू हुई।
करीब छह वर्ष तक चले ट्रायल में अभियोजन पक्ष ने मृतक की पत्नी गीता साहू, बेटी जया साहू समेत कई गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्य अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए।
उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने विजय उर्फ इज्जू, सुनील चौहान और प्रेम सिंह को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अन्य आरोपियों के संबंध में अदालत ने अलग से निर्णय दिया।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!