समृद्ध मध्य प्रदेश के लिए सेवा और सुशासन मूल मंत्र: सीएम डॉ. मोहन यादव जबलपुर में किया विकास कार्यों का लोकार्पण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को जबलपुर को बड़ी सौगात देते हुए कहा जबलपुर अगले एक वर्ष में मेट्रोपोलिटन सिटी बनेगा। उन्होंने मौके पर ही संबंधितों (कमिश्नर, कलेक्टर एवं अन्य) को जल्द से जल्द मेट्रोपॉलिटन सिटी का ड्रॉफ्ट प्रपोजल तैयार करने के निर्देश दिए।
कहा सेवा हमारी सरकार का दायां और सुशासन बायां हाथ है। हम मध्यप्रदेश के विकास प्रदेश के नागरिकों की सुख-समृद्धि और सेवा के प्रति संकल्पित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा हमने प्रदेश की जनता से विकास का सच्चा वादा किया है। प्रदेश में चहुंओर विकास की बहार है। ‹सच्चा वादा, पक्का काम› हम जो भी कहते हैं, वो करके भी दिखाते हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कल जबलपुर के गीता भवन परिसर में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन का 11 लाख पौधे लगाने के महा अभियान के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने जिले को कई सौगातें दीं।
कहा ‹फर्नीचर क्लस्टर› बनाया जाएगा। मेडिकल यूनिवर्सिटी को मध्य प्रदेश के एम्स (राज्यस्तरीय आयुर्विज्ञान संस्थान) के रूप में विकसित किया जाएगा। जबलपुर शहर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने के लिए यहां करीब 397 करोड़ रूपए के 5 विकास कार्यों की सौगात दी।
‘सब समान-सबको सम्मान’ यूसीसी का यही आधार
मुख्यमंत्री ने कहा आजादी के बाद तत्कालीन सरकारों ने समाज को अपनी ही धारा और राजनीतिक नजरिए से देखा। उन्होंने धर्म के आधार पर लोगों में वर्ग विभेद किया। रहीम और रसखान की रचनाएं देखिए, जिनमें भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का चित्रण मिलता है।
प्रधानमंत्री मोदी की सरकार आने के बाद देश में कहीं भी सद्भाव नहीं बिगड़ा। उन्होंने कहा कि यह बदलते दौर का भारत है। प्रदेश सरकार ने हिंदू और मुस्लिम सहित सभी वर्गों के लिए एक समान कानून लागू करने का निर्णय लिया है। यूसीसी लागू करने के लिए राज्य सरकार ने 3 करोड़ से अधिक एसएमएस भेजे, जिसके बाद 10 लाख से अधिक सुझाव यूसीसी समिति के पास आए।
प्रदेश में बन रहे हैं भव्य सांदीपनि विद्यालय
डॉ. यादव ने कहा कि सांदीपनि विद्यालय भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता के प्रतीक हैं। हमारे बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा मिले, इसीलिए प्रदेशभर में भव्य सांदीपनि विद्यालय बनाए गए हैं। हमने इसी साल 10 हजार शिक्षकों की भर्ती कर ली है।
पुलिस विभाग में 18 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की गई है। पदोन्नति में आरक्षण वाले मसले का समाधान निकालकर सभी विभागों के लगभग ढाई लाख से अधिक शासकीय सेवकों को पदोन्नति दे दी गई है।
पुलिस विभाग में ही 25 हजार अधिकारी-कर्मचारियों के प्रमोशन हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद केवल सागर और उज्जैन में ही विश्वविद्यालय थे, लेकिन धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ती गई।
संबंधित समाचार

एक ही रात... पांच मौतें:परिवारों में छाया मातम; अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़त पर भोपाल में जश्न:PCC दफ्तर में बंटी मिठाई; लगे नारे

15 वर्षीय किशोरी को 3 लाख में बेचा:दोस्त और महिला ने करवाई शादी; 5 लोग हिरासत में

तंग गलियों में चला पुलिस का सर्च ऑपरेशन:भागीरथपुरा में ‘कासो’ से खलबली; मेघदूत गार्डन पर ड्रोन से नजर, 8 वाहन जब्त, 7 संदिग्धों को थाने भेजा

शराब दुकान पर बवाल का कारण वसूली या बदमाश की मौजूदगी:निलंबित आरक्षक का दावा—जिलाबदर को पकड़ने गया था

राजा-सोनम मामले में नया विवाद:अब इन्होंने दोनों परिवारों को भेजा कानूनी नोटिस; 15 दिन की दी चेतावनी

सावन में शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब:हरिद्वार पहुंचे 1 करोड़ श्रद्धालु; बाबा महाकाल के अब तक इतने भक्तों ने किए दर्शन

ऑटो रिक्शा को बना रखा था चोरी का जरिया:सवारी करने के बहाने उड़ाते थे लाखों के जेवर

दतिया उपचुनाव परिणाम:8वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी इतने वोटों से आगे

ड्रग्स और नाबालिग मिले तो सख्त कार्रवाई:पब-बार संचालकों को सीधी चेतावनी; पुलिस ने सीसीटीवी से लेकर सिक्योरिटी गार्ड तक के दिए कड़े निर्देश

रिटायर्ड बैंक अधिकारी से लाखों की ठगी:कूरियर ट्रैकिंग के नाम पर भेजा फर्जी लिंक; अचानक मोबाइल स्क्रीन हुई ब्लैक

चंद रुपए की शराब पी:लाखों की पकड़वा बैठा; नशे में गलत रूट पकड़ा, ब्रीथ एनालाइजर से फंसा चालक

बांकीपुर उपचुनाव रिजल्ट:PK की पार्टी के दफ्तर पर जश्न; 12वें राउंड के बाद इतने वोट से चल रहे आगे

बिल्डर की अनदेखी से रो-हाउस में लगी आग:पब मालिक का लाखों का नुकसान; शार्ट सर्किट से हुआ हादसा

महिला और उसके दोस्त को निर्वस्त्र कर पीटा:भाजपा नेता बोला- मेरे सामने सेक्स करो; मना करने पर पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

ट्रैफिक ASI ने लगाई फांसी:पुलिस लाइन के सरकारी आवास में मिला शव; विभाग में मचा हड़कंप

नर्मदा नदी पर गहराया संकट:बोतल से फिर बाहर आया आठ लेन एक्सप्रेस हाईवे का जिन्न

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल परिसर में घटिया निर्माण:जर्जर हो गई सड़क;10.55 करोड़ की रोड उखड़ी, लोक निर्माण विभाग की नाकामी और भ्रष्टाचार का खुलासा

पत्नी की बेरहमी से हत्या:पति ने गले से लेकर छाती तक किए चाकू से 35 वार; 7 साल की बेटी ने दादा को बताया

एमपी में भाजपा बिहार में पीके:प्रदेश की दतिया सीट पर तिवारी 1100 वोटों से आगे, नरोत्तम गद्गद्
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!