अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत: पीड़िता को दी धमकी
KHULASA FIRST
संवाददाता

आर्थ्रोस अस्पताल पर परिजन ने लगाए गंभीर आरोप, थाने में शिकायत
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना थाना क्षेत्र के पाकीजा रोड स्थित आर्थ्रोस मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की कथित लापरवाही के कारण एक नवजात शिशु की मौत का मामला सामने आया है।
पीड़िता शाहीन बी पति वाहिद मंसूरी निवासी पटेल नगर, खजराना ने थाना प्रभारी खजराना को लिखित शिकायत देकर अस्पताल प्रबंधन, इलाज करने वाले डॉ. समीर और संबंधित स्टाफ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता शाहीन बी के अनुसार 11 सितंबर 2026 की रात लगभग 1 बजे वे अपनी गर्भवती बहू मंतशा मंसूरी पति रिtवान मंसूरी को प्रसव के लिए आर्थ्रोस अस्पताल लेकर पहुंची थीं। आरोप है कि भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने से पहले ही अस्पताल प्रबंधन ने 35 हजार रुपए जमा कराने का दबाव बनाया, जिसमें से परिजनों ने तुरंत 5 हजार रुपए जमा भी कर दिए।
शिकायत के मुताबिक भर्ती के बाद अस्पताल की नर्सों द्वारा प्रसूता मंतशा मंसूरी को लगातार ऊपर-नीचे ले जाया जाता रहा। परिजन ने जब ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर की मौजूदगी और इलाज के बारे में जानकारी मांगी, तो स्टाफ टालमटोल करता रहा। परिजन का दावा है कि रात लगभग 3 बजे तक बच्चा जीवित था और उस दौरान डॉ. समीर ने इलाज शुरू किया था।
अगली सुबह करीब 11 बजे अस्पताल में प्रसूता का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन थिएटर से बाहर आने के बाद डॉक्टरों ने परिजन को सूचित किया कि नवजात की मौत हो चुकी है। परिजन का सीधा आरोप है कि समय पर सही इलाज न मिलने और हीलाहवाली के कारण ही नवजात की जान गई है।
नवजात की मौत की सूचना के बाद जब सास शाहीन बी ने अस्पताल स्टाफ और डॉ. समीर से इलाज के रिकॉर्ड और लापरवाही का कारण पूछा, तो उनके साथ बदसलूकी की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि डॉ. समीर ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि "तुमसे जो बने कर लो, तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे।’
घटना से पीड़ित परिवार सदमे में है। शाहीन बी ने खजराना पुलिस से मांग की है कि अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज, पीड़िता का मेडिकल रिकॉर्ड, केस शीट और इलाज से जुड़े तमाम दस्तावेज तत्काल जब्त कर सुरक्षित किए जाएं। परिजन ने दोषी डॉ. समीर और लापरवाह स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
इस पूरे मामले में अस्पताल प्रबंधन और डॉ. समीर से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई भी इस संबंध में बात करने को तैयार नहीं हुआ। जिम्मेदार मीडिया के सवालों से बचते नजर आए और उन्होंने आरोपों पर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया या जवाब देने से इनकार कर दिया।
संबंधित समाचार

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!