भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री का निधन: 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; राजनीति में लंबे समय तक रहा प्रभाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री पारस जैन का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे। पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ पारस जैन का इंदौर के ज्यूपिटर अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां सोमवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर
उनके निधन की खबर मिलते ही उज्जैन सहित प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उज्जैन उत्तर से लंबे समय तक रहे विधायक
पारस जैन उज्जैन की राजनीति के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे। उन्होंने लंबे समय तक उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वे 1990 से 1998 तक और फिर 2003 से लगातार इस सीट से विधायक चुने गए।
प्रदेश की भाजपा सरकारों में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। वर्ष 2005 से 2013 के बीच वे वन, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण जैसे विभागों में राज्य मंत्री रहे।
दिसंबर 2013 में उन्हें स्कूल शिक्षा विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाया गया। इसके बाद 2016 के मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें ऊर्जा तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई।
पारस पहलवान के नाम से भी थे मशहूर
पारसचंद्र जैन का जन्म 20 जून 1950 को उज्जैन में समरथमल जैन और कैलाशबाई जैन के परिवार में हुआ था। उन्होंने विक्रम विश्वविद्यालय से बीकॉम की पढ़ाई की और इसके बाद पारिवारिक अनाज व्यवसाय से जुड़े।
व्यायाम, योग और खेलों में विशेष रुचि के कारण वे अपने परिचितों के बीच 'पारस पहलवान' के नाम से भी लोकप्रिय थे। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही। सिंहस्थ-2016 की तैयारियों में उन्होंने सिंहस्थ केंद्रीय समिति के सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
छात्र राजनीति से शुरू हुआ था सफर
पारस जैन ने कॉलेज के दिनों से ही सार्वजनिक जीवन की शुरुआत कर दी थी। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सक्रिय कार्यकर्ता रहे और बाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े।
सामाजिक गतिविधियों से होते हुए उन्होंने चुनावी राजनीति में कदम रखा और दशकों तक उज्जैन की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई।
उनके निधन से भाजपा ने मालवा क्षेत्र के अपने एक अनुभवी और लंबे समय तक सक्रिय रहे नेता को खो दिया है।
संबंधित समाचार

हरदीप पुरी ने मध्य प्रदेश से भरा राज्यसभा का पर्चा:हलफनामे में पत्नी की 10.66 करोड़ की चल संपत्ति; 2.90 लाख डॉलर और 30 लाख स्विस फ्रैंक भी

विकसित भारत युवाओं के विचारों से बनेगा सिर्फ देखने से ही नहीं

देवास पहुंचे नवागत एसपी आदित्य मिश्रा:पदभार संभालने से पहले माता टेकरी पर किए दर्शन

त्योहारों से पहले पुलिस की कार्रवाई:9 बदमाश जिलाबदर; 5 पर निर्बंधन आदेश; थाना हाजिरी सहित लगाईं कड़ी शर्तें

इंदौर में त्योहार से पहले रवि पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग की मची धूम:बाजारों में रौनक; जमकर हो रही खरीदारी

मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस शहर में भी उत्साह से मनेगा:मंत्री होंगे मुख्य अतिथि; विकासात्मक गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी लगेगी

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी:सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर लिखा- एक नई शुरुआत हुई; पहली पत्नी से हुआ था तलाक

राष्ट्रीय एकता दिवस पर उत्साह और उमंग के साथ निकली ‘रन फॉर यूनिटी’:बड़ी संख्या में युवाओं ने लिया हिस्सा

पटाखा मार्केट में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:बिना लाइसेंस संचालित हो रही थीं दुकानें; सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कलेक्टर के निर्देश से पहुंचा राजस्व अमला

पारिवारिक विवाद के बीच युवक ने खत्म की प्राणलीला:परिजनों ने पत्नी पर प्रताड़ित करने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी के लगाए आरोप

खेला तो इसे कहते हैं:मंत्रीजी ने खुद ही सीएम को लेट करवाया, फिर देरी का बहाना बनाकर मुख्यमंत्री के बिना ही काफिला आगे बढ़वाया

वीडियो देखिये, नशामुक्ति केंद्र से एक साथ भागे भर्ती मरीज:इलाज के लिए केंद्र में भर्ती थे नशे के आदी लोग; केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, चौराहे के पास मचा हड़कंप

एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य:विधायक टारगेट से चूके

जिलाध्यक्ष बनते ही विवादों में घिर गए ये नेता:भाभी का आरोप- शराब पार्टी का विरोध करने पर की मारपीट; छह साल से प्रताड़ित करने का दावा

ग्रह शांति और पूजा-पाठ के नाम पर महिला को जाल में फंसाया:7.16 लाख रुपए खाते में ट्रांसफर कराए और 12.54 लाख नकद लिए; तीन आरोपी गिरफ्तार

सिगरेट के पैकेट में छिपाकर घूम रहा था डेढ़ लाख की ब्राउन शुगर:चंदन नगर पुलिस की चेकिंग के दौरान पकड़ाया आरोपी

लकड़ी की दुकान बनी आग का गोला:कंटेनर से टकराकर धधक उठी कार

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस कमिश्नर ने युवाओं से किया संवाद:बोले- राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी; ‘जन सुरक्षा–युवा सृजन संवाद’ अभियान का समापन

वीडियो देखिये, दिलजीत दोसांझ बोले- पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़नी हैं:देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के प्रति आभार जताया

स्टोर में मिला विष्णु प्रतिमा का सदियों से लापता मस्तक:बलुआ पत्थर की है मूर्ति; चारों भुजाएं और पैर हैं मौजूद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!