चयन हुआ, लेकिन नियुक्ति नहीं: एमपी ऑनलाइन पर फंसी जनजातीय विभाग की शिक्षक भर्ती; एक हफ्ते में राहत की उम्मीद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग में चयनित करीब 2200 प्राथमिक शिक्षकों का इंतजार अभी और बढ़ गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, नियुक्ति आदेश जारी करने की प्रक्रिया एमपी ऑनलाइन के स्तर पर लंबित है। शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यों के बढ़े दबाव के कारण पोर्टल पर वर्कलोड अधिक होने से नियुक्ति आदेश जारी नहीं हो पा रहे हैं। हालांकि, विभाग को उम्मीद है कि अगले एक सप्ताह के भीतर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
चयन के बाद भी नहीं मिल सके नियुक्ति आदेश
प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2024 के बाद चयन परीक्षा-2025 आयोजित की गई थी। इसके परिणाम 27 फरवरी 2026 को घोषित किए गए, जिसमें करीब 2200 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। चयन सूची जारी होने के महीनों बाद भी नियुक्ति आदेश जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
एमपी ऑनलाइन पर बढ़ा वर्कलोड बना वजह
सूत्रों के मुताबिक, जनजातीय कार्य विभाग के नियुक्ति आदेश एमपी ऑनलाइन के माध्यम से जारी किए जाने हैं। फिलहाल शिक्षा विभाग से जुड़े कई बड़े प्रशासनिक कार्य एक साथ चलने के कारण पोर्टल पर तकनीकी और कार्यभार का दबाव बढ़ गया है। इसी वजह से जनजातीय विभाग की नियुक्ति प्रक्रिया प्रभावित हुई है।
एक सप्ताह में आदेश जारी होने की संभावना
विभागीय सूत्रों का कहना है कि यह केवल तकनीकी और प्रशासनिक देरी है। यदि प्रक्रिया तय समय पर पूरी हुई तो अगले एक सप्ताह के भीतर नियुक्ति आदेश जारी होने की संभावना है, जिससे लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को राहत मिल सकती है।
चयनित अभ्यर्थियों की बढ़ी चिंता
नियुक्ति आदेश में लगातार हो रही देरी से चयनित अभ्यर्थियों में असमंजस और चिंता का माहौल है। अभ्यर्थियों का कहना है कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद नियुक्ति नहीं मिलने से उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है। वे जल्द से जल्द आदेश जारी करने की मांग कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!