लाखों का कैश देखा तो मालिक से वफादारी भूल गया ड्राइवर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मालिक का भरोसा, कार की चाबी और लाखों रुपए की जानकारी...यही तीन चीजें ड्राइवर रोहित के लिए लालच का रास्ता बन गईं। उसे पता था कि मालिक की क्रेटा में 27 लाख रुपए रखे हैं। राऊ में विकास स्वीट के सामने कार खड़ी होते ही उसने मौका ताड़ा और मालिक के भरोसे पर हाथ साफ कर दिया।
कैश लेकर फरार हुए ड्राइवर को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र ने उसकी राह खोल दी। 15 सितंबर को राऊ पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। उसके कब्जे से चोरी की रकम में ढाई लाख रुपए छोड़कर शेष रकम बरामद कर ली है।
घटना 24 अगस्त की है। इंदौर निवासी गौरव मित्तल ने राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका निजी ड्राइवर रोहित कोसे (37) निवासी इंदिरा एकता नगर, मूसाखेड़ी (आजाद नगर) उनकी क्रेटा कार चलाता है। मित्तल ने कार में 27 लाख रुपए रखे थे। कार विकास स्वीट के सामने खड़ी थी।
इसी दौरान रोहित की नजर कार में रखी रकम पर पड़ी और मौका मिलते ही वह 27 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। केस दर्ज करने के बाद टीआई राजपाल सिंह राठौड़ के निर्देशन में एसआई प्रवीण जाधव, हेड कांस्टेबल बलराम चौहान, आरक्षक नारायण यदुवंशी, आरक्षक कमलेश चौरे व साइबर टीम के आरक्षक अमित खत्री, गोवर्धन और प्रशांत जांच में जुटे।
वारदात स्थल और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्य जुटाकर आरोपी की गतिविधियों की जानकारी निकाली गई। मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। लगातार जांच के बाद पुलिस को रोहित के संबंध में अहम सुराग मिला। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 15 सितंबर को उसकी घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
संबंधित समाचार

बड़े ब्रांड्स के किचन में गंदगी का खुलासा:खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने की कार्रवाई

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का हवन-पूजन:मंदिर में किया हनुमान चालीसा का पाठ; की सफलता की कामना

किराए के कमरे में मिला मजदूर का शव:दो दिन पुराना था; मकान मालिक ने कमरे में देखा

19.50 लाख लेकर तीन प्लॉट का सौदा:असली मालिक निकला कोई और रिटायर्ड एसआई ने कमिश्नर से लगाई गुहार

गोलीकांड:इस संत के भाई को हाई कोर्ट से राहत; जिला अदालत ने खारिज की थी जमानत

बाइक पर बैठा था तस्कर:तलाशी में एमडी ड्रग्स निकली

जुए के अड्डे पर दबिश के बाद बड़ा एक्शन:3 पुलिसकर्मी निलंबित; टीआई पर संरक्षण का आरोप

किसानों का धरना:योजना निरस्त करने की मांग; संगठनों ने कहा- आजीविका और भविष्य पर पड़ रहा असर

टॉपर्स ध्यान दें!:ई-स्कूटी की राशि का नहीं किया सही इस्तेमाल तो होगी वसूली; FIR की भी तैयारी

आरती का स्पीकर बजा तो निकाल ली तलवार और महिला पर टूट पड़े:गणेश मूर्ति स्थापना को लेकर पड़ोसियों में खूनी संघर्ष

ईडी का बड़ा एक्शन:दो शहरों में इतने ठिकानों पर छापे; डायरेक्टर और प्रमोटरों से जुड़े घर-दफ्तरों पर तलाशी

कांग्रेस नेता ने की छोटे भाई और बहू से मारपीट:इस बात को लेकर हुआ विवाद; प्रकरण दर्ज

निगम का बुलडोजर:सात से अधिक मकान और टीन शेड ध्वस्त

ड्रोन से नापी जमीन:पटवारी ने चढ़ाए गलत नाम

दवा व्यापारी सुसाइड केस में इतने पर एफआईआर:उधार और ब्याज की वसूली के दबाव का आरोप; इतने गिरफ्तार

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप:दोस्ती खत्म करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी; पुलिस ने दर्ज किया केस

यूपीआई पर टैक्स अफवाहों का गुब्बारा:डिजिटल पेमेंट पर वसूली; आखिर क्या है सच

कपड़ा व्यापारी से धोखाधड़ी:डॉक्यूमेंट्स लेकर इतने हजार का लोन कराकर खरीदा एलईडी टीवी; आरोपी ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर लिए दस्तावेज और एटीएम कार्ड

मंदिर के पास मकान तोड़ने पहुंचा निगम का अमला:जेसीबी के सामने खड़ी हुई महिला वकील; भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शुरू हुई तोड़फोड़

सरकारी जमीन पर कब्जा कर खुली शराब दुकान!:इतने लाख का जुर्माना; 7 दिन में कब्जा हटाने का आदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!