सीड कारोबारी की मौत: टायर फटने से डिवाइडर से टकराई कार; दर्शन कर लौट रहे थे, डीलर और ड्राइवर घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
बाबा महाकाल के दर्शन कर इंदौर लौट रहे एक सीड कारोबारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उज्जैन-देवास मार्ग पर नागझिरी थाना क्षेत्र के गरुड़ बायपास ब्रिज के पास हुआ, जब तेज रफ्तार स्कोडा कार का अगला बायां टायर अचानक फट गया।
डिवाइडर से टकराई कार
टायर फटते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। दुर्घटना में इटरना कंपनी के मालिक मनि कुट्टी (31) की मौत हो गई, जबकि उनके डीलर ओम धाकड़ और चालक बालकृष्ण गंभीर रूप से घायल हैं।
दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे
मनि कुट्टी मूल रूप से विशाखापट्टनम के रहने वाले थे और बेंगलुरु से सीड कारोबार संचालित करते थे। हाल ही में वे दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे। शनिवार को उन्होंने उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए और दोपहर बाद इंदौर के लिए रवाना हुए थे।
जांच शुरू
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने मनि कुट्टी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
iPhone की SOS सुविधा बनी सूचना का जरिया
हादसे के बाद मनि कुट्टी के आईफोन में सक्रिय इमरजेंसी SOS फीचर स्वतः चालू हो गया। इसके जरिए उनके भाई और अन्य परिजनों को दुर्घटना की सूचना तत्काल एसएमएस के माध्यम से मिल गई। सूचना मिलते ही परिजन विशाखापट्टनम से उज्जैन के लिए रवाना हो गए। वहीं इंदौर निवासी डीलर के परिवार को भी मोबाइल अलर्ट के जरिए हादसे की जानकारी मिली।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!