नगर निगम में अवैध रूप से हासिल कर ली स्थायी नौकरी: सहकारी संस्था में करोड़ों रुपए का घोटाला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम के कर्मचारियों की बालकृष्ण सहकारी साख संस्था में करोड़ों रुपए के घोटाले अध्यक्ष राजेश करोसिया व पिता बालकृष्ण करोसिया ने किए। राजेश ने सेंट्रल जेल में जेल प्रहरी की नौकरी छोड़कर नगर निगम में स्थायी कर्मचारी की नौकरी अवैध तरीके से हासिल की। अपने घोटाले को दबाने के लिए उन्होंने निगम पेढ़ी में आग लगाकर रिकाॅर्ड जला दिया। यही नहीं, उन पर धारा 377 के तहत भी प्रकरण दर्ज है।
निगमायुक्त के पास पहुंची शिकायत में कहा गया है कि बालकृष्ण करोसिया ने वर्ष 1980 में सफाई कर्मचारियों के लिए हरिजन सहकारी साख संस्था बनाई थी, जिसमें करोड़ों रुपयों का भ्रष्टाचार उन्होंने अपने पुत्र राजेश करोसिया के साथ मिलकर किया।
इन पैसों ने उन्होंने साउथ गाडराखेड़ी-सिकंदराबाद काॅलोनी में तीन मकान खरीदे। इससे पूर्व राजेश सेंट्रल जेल में प्रहरी के पद पर कार्यरत थे और वहां से इस्तीफा दिए बगैर निगम की स्थायी नौकरी में आ गए। उन्होंने झूठी जानकारियां दीं। उस वक्त 50 ग्रामीणों के भर्ती की योजना थी जिसका फायदा उठाते हुए उन्होंने न केवल खुद बल्कि अन्य लोगों को निगम में नौकरी दिलवाई और उनसे वसूली की।
भ्रष्टाचार के आरोप के बाद भी एआरओ बनाया
जोन क्रमांक 3 में रहते भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे, लेकिन बाद में एआरओ बना दिए गए। वर्ष 2017 में वे स्वास्थ्य सेवा यूनिट के प्रभारी बन गए जिसमें उन्होंने मृत-सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पैसा दिलवाने के लिए 20 प्रतिशत की रिश्वत लेने के आरोप लगे थे।
यही नहीं, उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति में भी खेल किया और हर नियुक्ति के पीछे 2 से 4 लाख रुपए तक की वसूली की। सफाई कर्मचारियों की क्रमोन्नति, अवकाश नगदीकरण और समयमान वेतनमान दिलवाने में भी 25 प्रतिशत तक कमीशन लिया। राजेश करोसिया पर एक और गंभीर आरोप ये है कि उन पर एक कर्मचारी की पत्नी ने धारा 377 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।
कोई आरोप साबित नहीं: करोसिया
मामले में करोसिया ने कहा कि उन पर कोई भी आरोप सिद्ध नहीं हुआ है। कोर्ट ने उन्हें बाइज्जत बरी किया है। जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वो मेरी साफ छबि को धूमिल करने के लिए हैं।
संस्था में किसी भी तरह का कोई घोटाला हुआ हो तो उसके प्रमाण लाएं। सही हों तो वे हर सजा भुगतने को तैयार हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!