कलेक्ट्रेट में पुलिस से धक्का-मुक्की: नेत्री की अमर्यादित टिप्पणी पर विवाद; राज्यसभा नामांकन रद्द होने पर महिला कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बीते दिनों राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद उपजा विवाद गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में झड़प और अमर्यादित प्रदर्शन में बदल गया। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कलेक्ट्रेट के सामने जमकर हंगामा किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेत्री शशि हाड़ा ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। हाड़ा के कथित तौर पर पुलिस बल के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे राजनीतिक गलियारों में नया विवाद खड़ा हो गया है।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं कांग्रेस पार्षद सोनाली मीमरोट के साथ महिला कांग्रेस की रीता डागरे, दीक्षा नादरे और रोशनी बोबड़े सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंची थीं।
प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार पर मीनाक्षी नटराजन की आवाज दबाने और षड्यंत्रपूर्वक नामांकन निरस्त कराने का गंभीर आरोप लगाया। पार्षद सोनाली मिमरोट ने इसे भाजपा की महिला विरोधी नीति करार देते हुए कहा कि कांग्रेस इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी।
रीता डागरे ने भी सरकार के विरुद्ध आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया। तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने के बाद आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का चित्र जलाने का प्रयास किया, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
पंढरीनाथ थाना पुलिस ने जैसे ही प्रदर्शनकारियों को पुतला दहन करने से रोकने का प्रयास किया वहां तैनात पुलिस बल और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प और जमकर धक्का-मुक्की हुई।
कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षाकर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद जलते हुए चित्र को अपने कब्जे में लिया। इस घटना के बाद इंदौर के राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखी जा रही हैं।
विपक्षी दल जहां नामांकन रद्द होने की प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं सत्ताधारी दल के नेता पुलिस बल के साथ की गई बदसलूकी और नेत्री द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा की कड़ी निंदा कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ी भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!