सयाजी का फूड लाइसेंस सस्पेंड: अन्य बड़ी होटलों की भी होगी जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

कलेक्टर बोले- दूषित खाद्य पदार्थ नहीं बिकने देंगे
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
1996 में स्थापित इंदौर की पहली पांच सितारा होटल सयाजी के किचन में चूहे-काकरोच घूमते मिलने, वेज-नॉनवेज एकसाथ रखे होने, गंदगी व अन्य तमाम अव्यवस्थाएं मिलने के बाद होटल का फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है।
किचन भी सील किया गया है यानी अब खाद्य पदार्थ बन नहीं सकेगा। इसे अब तक की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। यही नहीं, कलेक्टर शिवम वर्मा ने खाद्य अमले को अन्य बड़ी होटलों में भी जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ किया है कि जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे।
गुरुवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी की टीम ने सयाजी होटल पर छापा मारा था और किचन में भारी गड़बड़ियां पकड़ी थीं। यहां चूहे-काकरोच घूमते मिले थे। करीब 66 किलो नॉनवेज खाद्य सामग्री बिना पैकिंग की रखी थी, जिस पर कीड़े मंडरा रहे थे। कोल्ड स्टोरेज में वेज और नॉनवेज सामग्री एक साथ रखी थी।
सी-फूड, चिकन और मटन के लिए अलग-अलग स्टोरेज की व्यवस्था नहीं थी, बल्कि सब एकसाथ रखे मिले। खाद्य सामग्री को तय तापमान पर नहीं रखा गया था। कुल्फी के पैकेट पर मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपायरी डेट और बैच नंबर दर्ज नहीं थे। वहीं फ्रोजन डेजर्ट को मैन्यू में आइसक्रीम के नाम से दर्शाकर परोसा जा रहा था।
यही नहीं, सयाजी के किचन में मूंगफली में फंगस, सड़े टमाटर-आलू रखे मिले। किचन परिसर में कॉकरोच और चूहों की लीद भी मिली। निरीक्षण के दौरान टीम को चूहे, काॅकरोच घूमते दिखाई दिए। गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग व्यवस्था भी नहीं थी।
बहरहाल, इतनी सारी अव्यवस्थाएं पांच सितारा होटल सयाजी में मिलने के बाद कल कलेक्टर शिवम वर्मा ने होटल का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया। होटल से खाद्य टीम ने पनीर, कच्चे नॉनवेज, पैक्ड पनीर, सौंफ और ड्राई फ्रूट्स समेत अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लिए हैं। इन्हें भोपाल लैब भेजा जा रहा है।
कलेक्टर बोले-जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं... मामले में कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा है कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। होटलों में किचन की जांच का काम जारी रहेगा। किसी भी स्थिति में जनता को दूषित खाद्य पदार्थ बेचने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दूषित खाद्य पदार्थ पर रोक लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं, जिनका पालन सख्ती से कराया जाएगा।
अन्य होटलों में भी पहुंचा अमला... कलेक्टर वर्मा के निर्देशन में खाद्य टीम बिचौली हप्सी स्थित सिग्नेचर बुटिक होटल भी पहुंची। यहां टीम को किचन में कई अव्यवस्थाएं मिली। फर्श टूटी होने से संक्रमण की संभावना थी। खाद्य पदार्थों के भंडारण की भी उचित व्यवस्था नहीं थी।
उन पर निर्माण तिथि एवं एक्सपायरी तिथि अंकित नहीं थी। कर्मचारियों के पास मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं थे। उन्होंने हेड कैप एवं एप्रिन भी नहीं पहना था। पेस्ट कंट्रोल का वैध प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत नहीं किया गया। यहां से सोयाबीन तेल, पनीर एवं मैदा के 3 नमूने लिए।
द भवन प्रॉमिनेंट इंटरनेशनल स्कूल में भी गड़बड़ी मिली... कुछ दिन पूर्व शिशुकुंज जैसे महंगे स्कूल के किचन में गंदगी मिलने के बाद किचन सील करने की कार्रवाई के बाद खाद्य अमला कल देवास नाका क्षेत्र के ग्राम पीपल्या कुमार स्थित द भवंस प्रॉमिनेंट इंटरनेशनल स्कूल में भी पहुंचा और निरीक्षण के बाद खाद्य पदार्थों के कुल 5 नमूने लिए।
इनमें टोमेटो केचअप, विनेगर, रेड चिली सॉस, पाव एवं भाजी शामिल हैं। चॉपिंग बोर्ड खराब स्थिति में था और कर्मचारियों के पास मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र भी नहीं था। पानी की जांच रिपोर्ट भी नहीं थी।
संबंधित समाचार

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

रेलवे ट्रैक पर मिली बिल्डर की लाश:मौत ने छोड़े कई सवाल; ट्रेन की चपेट में आने की आशंका

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!