सारांश जैन का टीम इंडिया में डेब्यू: कुलदीप यादव की जगह मिला प्लेइंग-11 में मौका; श्रीलंका के खिलाफ अंतिम एकादश का बने हिस्सा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार का दिन खास बन गया। इंदौर के ऑलराउंडर सारांश जैन ने भारतीय टेस्ट टीम के लिए डेब्यू कर लिया है। श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है।
सारांश को कुलदीप यादव की जगह टीम में मौका मिला है। कुलदीप संक्रमण के कारण इस मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं हैं। सारांश को टीम हडल के दौरान अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट कैप सौंपी।
एक दशक से घरेलू क्रिकेट में कर रहे थे इंतजार
सारांश जैन ने घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रदर्शन कर टीम इंडिया तक का सफर तय किया है। मध्य प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी में उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से योगदान दिया है।
दलीप ट्रॉफी में भी दिखाया दम
सारांश का घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन लगातार जारी रहा। 2025 की दलीप ट्रॉफी में सेंट्रल जोन की ओर से उन्होंने सिर्फ दो मैचों में 16 विकेट लिए और सेमीफाइनल व फाइनल में अर्धशतक भी लगाए।
इंदौर से टेस्ट खेलने वाले पांचवें क्रिकेटर
सारांश जैन अब इंदौर से भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले पांचवें क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले नरेंद्र हिरवानी, राजेश चौहान, नमन ओझा और रजत पाटीदार भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
घरेलू क्रिकेट की मेहनत का मिला सबसे बड़ा इनाम
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू सारांश के लिए लंबे इंतजार का अंत है। एक दशक से ज्यादा समय तक घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रदर्शन करने के बाद उन्हें आखिरकार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे बड़े प्रारूप में खुद को साबित करने का मौका मिला है।
कोलंबो टेस्ट में उनके डेब्यू के साथ ही इंदौर के क्रिकेट जगत में उत्साह है। अब नजरें इस बात पर रहेंगी कि सारांश जैन अपने पहले ही टेस्ट में गेंद और बल्ले से किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।
संबंधित समाचार

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी:तुलसी नगर चौराहे से बीसीएम पैराडाइज तक बन रहे मार्ग में ठेकेदार कर रहा लीपापोती

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी:धूप में चादर ओढ़कर डटे युवा; आज से शुरू किया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन:सफाई मित्रों के नियमितीकरण; समान वेतन और अनुकंपा नियुक्ति समेत 10 मांगें उठाईं

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग:जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा:महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!