संत रविदास जी ने दिया मानवता और सामाजिक सद्भाव का संदेश: अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यशाला का आयोजन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा कार्यालय पर कल भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यशाला भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूरज कैरो, मोर्चा नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, महामंत्री कैलाश पीपले, अभियान प्रभारी भूपेंद्र सिंह केसरी, मीडिया प्रभारी वरुण पाल की उपस्थिति में हुई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा संत रविदास जी की जयंती पर समरसता संकल्प अभियान बनारस से प्रारंभ हुआ है, जो पूरे देश में चलाया जाएगा। रविदास जी की जन्म स्थली सीर गोवर्धनपुर वाराणसी से पवित्र माटी के कलश इंदौर पहुंचेंगे।
मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार संत शिरोमणि रविदास जी के आदर्शों को अपनाकर जनकल्याण के कार्य कर रही है। मोदी की केंद्र सरकार और डॉक्टर यादव वाली प्रदेश सरकार की योजनाओं में क्षमता युक्त समाज के निर्माण के लिए सामाजिक समरसता के साथ सभी जातियों और वर्गों का कल्याण कर भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने में जुटे हुए हैं।
मंदिरों में स्थापित किए जाएंगे कलश: मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूरज कैरो ने कहा संत रविदास जी के जन्मस्थली की पवित्र माटी कलश का पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया जा रहा है, यह माटी कलश देश के विभिन्न राज्यों में भेजे जाएंगे।
राज्यों में उन कलश का पूजन कर संत रविदास जी के मंदिरों में उन कलश को स्थापित किया जाएगा। प्रदेशों के धार्मिक स्थलों और पवित्र स्थलों की माटी मिलाकर अलग अलग कलश तैयार कर जिलों में भेजा जाएगा। उन कलश को मंडल, मंदिर और ग्राम स्तर तक पहुंचाया जाएगा।
पांच चरणों में चलाया जाएगा अभियान: नगर मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने कहा कि 29 जुलाई से 20 फरवरी तक यह अभियान चल रहा है। इस अभियान के माध्यम से अलग-अलग आयोजनों के माध्यम से संत रविदास जी के सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
यह अभियान 5 चरणों में चलेगा। कलश वंदन, समरसता यात्रा, संत संपर्क अभियान और छात्रावास संपर्क अभियान के माध्यम से सामाजिक सद्भाव और सामाजिक समरसता का भाव मतदान केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर चंद्रशेखर मालवीय, मुकेश केरो, बबलू वेद, भरत खस, नीतेश खांडेकर, रितेश वीरांग, आशीष शर्मा, जीतू चेलानी, गौरव तिवारी, गुड्डू कुमाऊं, महेश वर्मा, धन्नालाल सोलंकी, चंदन डागर, प्रहलाद चौहान, अजय मोरे, दुर्गेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी

गोदाम में लगी भीषण आग:झुलसने से 2 लोगों की मौत; 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!