सेफ क्लिक 2.0 सड़कों पर उतरी साइक्लोथॉन: अभियान के तहत आयोजन; बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक ने दिया साइबर सुरक्षा का संदेश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस के ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने रविवार को ‘साइक्लोथॉन- पैदल फॉर सेफ्टी, पैदल फाॅर अवेयरनेस’ का आयोजन किया।
इस जन-जागरूकता अभियान में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर साइबर सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आरके सिंह ने साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त (अपराध) राजेश त्रिपाठी, पुलिस उपायुक्त जोन-3 अभिषेक रंजन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध) मीना चौहान, विभिन्न एसीपी, थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।
रैली आई लव इंदौर सेल्फी पॉइंट (पलासिया) से शुरू होकर घंटाघर, हाई कोर्ट, रीगल चौराहा और राजवाड़ा होते हुए पुनः पलासिया पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में शहर के नागरिकों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि छोटे बच्चों से लेकर करीब 70 वर्षीय वरिष्ठ नागरिकों ने भी साइकिल चलाकर साइबर जागरूकता का संदेश दिया।
साइक्लोथॉन शुरू होने से पहले प्रतिभागियों ने जोश और उत्साह के साथ जुंबा सेशन में हिस्सा लेकर वॉर्म-अप किया। पूरे आयोजन के दौरान "सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित जीवन’ का संदेश प्रमुखता से दिया गया और लोगों को डिजिटल दुनिया में सतर्क एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सिंह ने शहरवासियों से अपील की कि वे साइबर अपराधों के प्रति स्वयं जागरूक रहें, अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सतर्क करें तथा ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान से जुड़कर साइबर सुरक्षित, जागरूक और सशक्त इंदौर के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में थोड़ी-सी सतर्कता और सही जानकारी ही साइबर ठगी एवं ऑनलाइन अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!