खबर
Top News

संघ का हिंदुओं से आह्वान: धैर्य रखें षड्यंत्र विफल करें’राम भक्तों की आस्था पर आघात; आरएसएस भी आहत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 जुलाई 2026, 2:33 pm
शेयर करें:
संघ का हिंदुओं से आह्वान

राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड पर पहली बार आरएसएस हुआ मुखर, दोषियों को कठोर दंड की मांग

आरएसएस ने देश के समक्ष रखा पक्ष, राष्ट्र विरोधी शक्तियों द्वारा धर्म-समाज को बदनाम करने का षड्यंत्र करार दिया

दान की सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त की राम जन्मभूमि न्यास से उम्मीद

हिंदू समाज को किया आगाह- घटना का लाभ देश विरोधी ताकतों को न उठाने दें

कर्नाटक में दान चोरी सहित अन्य मुद्दों पर गहन चिंतन-मंथन करेगा संघ परिवार

दिग्विजय सिंह करेंगे एक हजार किलोमीटर पैदल यात्रा

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आखिरकार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को सामने आना ही पड़ा। बात ही इतनी बड़ी थी। बावजूद इसके आरएसएस की चुप्पी देश को दुःखी कर रही थी। देश की आस्था के प्राण भगवान राम व राष्ट्र की आत्मा अयोध्या नगरी में हुए ‘महापाप’ पर उस संगठन की खामोशी हिंदू समाज को अखर रही थी, जो रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का केंद्रबिंदु है।

भारत को इंतजार था कि ‘रामलला हम आएंगे- मंदिर वहीं बनाएंगे’ का जयघोष समूचे हिंदुस्तान में गुंजायमान करने वाला संगठन अपने से ही जुड़े लोगों की करतूत पर क्या सोचता है? क्या बोलता है? क्या चाहता है? उसका नजरिया क्या है? 3 जुलाई को देशवासियों के समक्ष इन समस्त प्रश्नों का एक साथ उत्तर आ गया।

आरएसएस के द्वितीय वरीयता प्राप्त पदाधिकारी ने वक्तव्य जारी कर स्पष्ट कर दिया कि हिंदुओं की तरह वह भी इस घटना से स्तब्ध व आहत है। वह भी चाहता है कि दोषियों को कठोर दंड मिले और ऐसे बंदोबस्त हों कि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

आरएसएस ने इस पूरी घटना को एक षड्यंत्र की तरह भी महसूस किया है। लिहाजा उसने हिंदू समाज से आह्वान किया है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का लाभ उठाने वाली देश-धर्म-राष्ट्र-राम विरोधी शक्तियों के षड्यंत्र को धैर्य व संयम से विफल करें।

उधर, कांग्रेस ने राम नाम पर मिले दान की लूट को देशव्यापी मुद्दा बनाने की दिशा में अघोषित कदम बढ़ा दिए हैं। अगुआकार एक बार फिर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बन रहे हैं।

हिं दू समाज व सनातन धर्म को शर्मसार करने वाले दान चोरी मुद्दे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने 3 जुलाई को पहली बार संगठन का पक्ष देश के सामने रखा।

उनके द्वारा जारी वक्तव्य में कहा गया कि श्री राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग एवं बलिदान के कारण संपूर्ण हिंदू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और भक्ति का केंद्र बना है।

अयोध्या में श्री रामलला मंदिर में रखे हुए दान पात्रों में जमा राशि की चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से समूचे समाज और राम भक्तों की भावना एवं श्रद्धा को आघात पहुंचा तथा इस घटना से हम सभी आहत हैं।

होसबाले ने कहा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के आग्रहपूर्वक निवेदन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल का गठन कर उसकी अनुशंसा पर कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें कठोर दंड हो, यह सुनिश्चित करना आवश्यक है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित संपूर्ण हिंदू समाज की न्यास से स्वाभाविक अपेक्षा है कि इस घोर निंदनीय घटना को असाधारण मानकर गंभीरता से व्यवस्था एवं संचालन की सभी कमियों को दूर करने हेतु परिणामकारक कदम उठाए, ताकि अयोध्या मंदिर पर करोड़ों रामभक्तों की आस्था व श्रद्धा अखंड एवं अटूट बनी रहे। वर्तमान भ्रम और असमंजस की स्थिति समाप्त होनी चाहिए।

आरएसएस का कहना है हमारी अपेक्षा है कि सभी आवश्यक पहल मंदिर प्रबंधन और शासन द्वारा गठित विशेष जांच दल करेंगे। हमारा यह विश्वास है कि समुचित वित्तीय प्रबंधन, सुचारु संचालन हेतु निर्दोष पारदर्शी व्यवस्थाओं एवं शुद्धता और पवित्रता से परिपूर्ण धार्मिकता से ओतप्रोत वातावरण के द्वारा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास हिंदू समाज की आस्था एवं विश्वास को सुदृढ़ बनाए रखेगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपूर्ण हिंदू समाज से भी आह्वान करता है कि इस कठिन क्षण में वह आवश्यक धैर्य और संयम का परिचय दे तथा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का लाभ उठाकर हिंदू विरोधी, राष्ट्र विरोधी शक्तियों के हिंदू धर्म एवं समाज को बदनाम करने के षड्यंत्रों को विफल करे।

दिग्विजय 2 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक करेंगे पदयात्रा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विरोधी उन्हें रिटायर समझने की भूल फिलहाल तो न करें। अब उन्होंने नया एेलान कर दिया है। दिग्विजय ने 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) से उज्जैन के महाकाल मंदिर से उत्तर प्रदेश के अयोध्या तक एक गैर-राजनीतिक ‘पदयात्रा’ निकालने का ऐलान किया है।

यह यात्रा उज्जैन के महाकाल मंदिर से शुरू होकर भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र तक जाएगी। उज्जैन से अयोध्या की दूरी लगभग 1,000 किलोमीटर है। इस यात्रा के दौरान वे प्रतिदिन 10 से 15 किलोमीटर पैदल चलेंगे। दिग्विजय ने साफ तौर पर कहा है कि यह यात्रा पूरी तरह गैर-राजनीतिक होगी।

इसमें किसी भी राजनीतिक दल के झंडे या बैनर का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। भगवान राम में आस्था रखने वाला कोई भी व्यक्ति, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से हो, इस यात्रा में शामिल हो सकता है।

इस ऐलान के साथ ही दिग्विजय ने भोपाल स्थित अपने सरकारी निवास के बाहर एक पोस्टर भी लगा दिया है, जिस पर लिखा गया है- ‘हमारी आस्था के प्रतीक भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए समूचे देश के द्वारा दिए गए चंदे के चोरों एवं चढ़ावा चोरों का मेरे निवास पर प्रवेश निषेध है।’

10 जुलाई से कर्नाटक में संघ परिवार करेगा चिंतन-मंथन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महत्वपूर्ण प्रांत प्रचारकों के बैठक 10 जुलाई से कर्नाटक में होगी। इसमें भाजपा, विश्व हिंदू परिषद, अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट, शताब्दी समारोह की समीक्षा सहित कार्य विस्तार पर चर्चा होगी। 10, 11 और 12 जुलाई को कर्नाटक के बेलगावी में होने वाली इस बैठक की अहमियत ताजा घटनाक्रम के कारण बढ़ गई है।

देश में राजनीतिक परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं, भाजपा का संगठनात्मक पुनर्गठन जारी है और अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े हालिया विवादों ने भी नई परिस्थितियां पैदा कर दी हैं। ऐसे समय में ये बैठक संगठनात्मक समीक्षा तक सीमित नहीं रहेगी।

इसमें संघ के सभी 11 क्षेत्रों और 46 प्रांतों के प्रचारक, सह प्रांत प्रचारक, क्षेत्र प्रचारक और सह क्षेत्र प्रचारक भाग लेंगे। 32 विभिन्न सहयोगी संगठनों के संगठन मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रय होसबाले, सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, सीआर मुकुंद, अरुण कुमार, रामदत्त, आलोक कुमार, अतुल लिमये आदि शामिल होंगे।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 13 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 13 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 13 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 14 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 14 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 14 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 14 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 14 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 14 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 14 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 14 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 15 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 15 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 15 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 15 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 15 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 15 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 15 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 15 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!