'प्लॉट' का सपना दिखाकर 10 लाख ठगे: महालक्ष्मी नगर प्लॉट समिति का सदस्य बनकर दिया झांसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जमीन और प्लॉट के नाम पर ठगी का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त को शिकायत कर आरोप लगाया है महालक्ष्मी नगर स्थित एक प्लॉट समिति में सदस्य और धारक बनाने का झांसा देकर 10 लाख रुपए ठग लिए। शिकायत में हवाला कारोबार, ब्लैकमनी और प्रभावशाली लोगों के संरक्षण जैसे गंभीर आरोप भी हैं।
ओल्ड गौरी नगर निवासी शिकायतकर्ता नीलेश बामनिया ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया 2025 में उसकी पहचान अभिषेक उमरे से हुई थी। अभिषेक ने खुद को जमीन कारोबारी बताते हुए महालक्ष्मी नगर क्षेत्र में विकसित हो रही एक कॉलोनी और प्लॉट समिति की जानकारी दी।
प्लॉट नंबर सी-234 को अपना बताते हुए खरीदने का प्रस्ताव दिया और भरोसा दिलाया वह समिति का सदस्य है। पहले उसे समिति की सदस्यता दिलाने के नाम पर 3.50 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए।
इसके बाद 16 जून 2025 को शेष 6.50 लाख रुपए नकद लिए। इस तरह कुल 10 लाख रुपए लेने के बाद प्लॉट की रजिस्ट्री और सदस्यता संबंधी दस्तावेज देने का आश्वासन दिया, जो खोखला निकला।
जन्मदिन पार्टी में बुलाकर दिखाई पहुंच और रसूख- नीलेश बामनिया के अनुसार जब भी दस्तावेज मांगे, आरोपी टालमटोल करता रहा। इसी दौरान उसे दमोह स्थित आरोपी के घर एक जन्मदिन समारोह में बुलाया गया, जहां परिजनों और रिश्तेदारों का प्रभावशाली सरकारी अधिकारियों के रूप में परिचय कराया।
लाखों रुपए नकदी से भरे बैग भी दिखाए और बताया हवाला कारोबार का पैसा है। आरोपी अपने रसूख और पहुंच का हवाला देकर भरोसा जीतता रहा, जिससे उसे संदेह नहीं हुआ। बाद में जब उसने प्लॉट और समिति की जानकारी जुटाई तो पता चला जिस प्लॉट को आरोपी अपना बता रहा था, वह उसके नाम पर ही नहीं है।
'मेरे जैसे कई लोगों को फंसाया'- बामनिया का आरोप है जांच-पड़ताल में जानकारी मिली आरोपी अन्य लोगों को भी इसी तरह प्लॉट दिखाकर पैसा लेता है। किसी समिति में नहीं है, लेकिन खुद को सदस्य बताकर सौदे करता है।
अभिषेक से इस पर चर्चा की तो उसने कहा जब सच्चाई पता चल ही गई है तो 10 लाख रुपए भूल जाओ। वह अक्सर दो मोबाइल फोन इस्तेमाल करता था और कुछ लोगों से कोड भाषा में पैसे के लेन-देन की बात करता था।
हवाला और ब्लैक मनी एंगल की जांच भी हो
मामले का सबसे गंभीर पहलू है शिकायतकर्ता ने आरोपी के हवाला कारोबार से जुड़े होने और उसके पास बड़ी मात्रा में नकदी होने का दावा किया है। पुलिस से मांग की है केवल प्लॉट सौदे की जांच तक सीमित न रहकर आरोपी और उसके सहयोगियों के आर्थिक लेन-देन, बैंक खातों, संपत्तियों और कथित हवाला नेटवर्क की भी जांच की जाए।
आयुक्त से एफआईआर की मांग
शिकायतकर्ता ने पुलिस आयुक्त से मांग की है अभिषेक उमरे और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाए। मामले की विस्तृत जांच कराई जाए ताकि स्पष्ट हो यह केवल एक व्यक्ति से ठगी का मामला है या फिर इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। पुलिस ने आवेदन ले लिया है। आरोपों की पुष्टि के लिए जांच जारी है।
झूठे केस में फंसाने की आशंका- शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया विरोध जताने पर धमकी भी दी गईं। आरोपी और उसके परिजनों ने पहुंच का हवाला देते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। आशंका है झूठे मामले में भी फंसाया जा सकता है।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!