खबर
Top News

लगातार बारिश से सड़कों की खुली पोल: कई जगह गहरे गड्ढे; फंस गया टैंकर, यातायात हुआ प्रभावित

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 जुलाई 2026, 2:16 pm
शेयर करें:
लगातार बारिश से सड़कों की खुली पोल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर। 
शहर में लगातार हो रही बारिश ने नगर निगम और सड़क निर्माण व्यवस्था की पोल खोल दी है। कई प्रमुख मार्गों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को स्काई प्रिविलियन (अप्रैलोलो DB सिटी, निपानिया के पास) क्षेत्र में एक टैंकर गहरे गड्ढे में फंस गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर बने बड़े गड्ढे में टैंकर का पहिया अचानक धंस गया, जिसके बाद वाहन को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस घटना के चलते आसपास के मार्गों पर जाम की स्थिति भी बनी रही।

शहर में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस अवधि में शहर में 6 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पूरे मानसून सीजन में अब तक 12 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। शुक्रवार शाम शुरू हुई तेज बारिश करीब दो घंटे तक चली, जिसमें लगभग ढाई इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके बाद देर रात से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार सुबह भी शहर में बादल छाए रहे और हल्की बारिश होती रही।

लगातार बारिश के कारण दिन का तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जबकि रात का तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। मौसम में बारिश के दौरान ठंडक महसूस होती है, लेकिन बारिश थमने के बाद उमस का असर बना रहता है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इंदौर पर इस समय दोहरे मानसूनी सिस्टम का असर देखा जा रहा है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों ओर से सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिक अजय कुमार शुक्ला के मुताबिक यह सिस्टम आने वाले कुछ दिनों तक सक्रिय रह सकता है, जिससे इंदौर सहित मालवा क्षेत्र में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

संबंधित समाचार

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

1 minute ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

5 minutes ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

23 minutes ago
मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला
Top News

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

35 minutes ago
खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां
Top News

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

about 1 hour ago
नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल
Top News

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

about 1 hour ago
होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
Top News

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

about 1 hour ago
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट
Top News

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

about 1 hour ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

about 1 hour ago
चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार
Top News

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

about 1 hour ago
चलती कार में अचानक लगी आग
Top News

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

about 1 hour ago
विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा
Top News

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

about 1 hour ago
पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट
Top News

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

about 2 hours ago
चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी
Top News

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

about 2 hours ago
रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए
Top News

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

about 2 hours ago
60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन
Top News

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

about 2 hours ago
सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी
Top News

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

about 2 hours ago
सड़क पर उतरे छात्र
Top News

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!